भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में जेल गये। युवावस्था में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े गये। आजादी के बाद 1957 में लोक सभा चुनाव जीतकर संसद पहुँचे। 1977 में जनता पार्टी सरकार में देश के विदेश मंत्री रहे। 1996 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने हालाँकि 13 दिनों बाद ही उनकी सरकार गिर गयी। 1998 में दोबारा पीएम बने लेकिन 13 महीनों बाद ही उन्हें पद छोड़ना पड़ा। अटल बिहारी वाजपेयी 1999 में तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने और अपना कार्यकाल पूरा करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी पीएम बने। साल 2004 के लोक सभा चुनाव में बीजेपी उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ी लेकिन उसे हार मिली। साल 2005 में खराब स्वास्थ्य के कारण अटल बिहारी वाजपेयी ने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली। अपने छह दशक लम्बे राजनीतिक जीवन में अटल बिहारी वाजपेयी 10 बार लोक सभा सांसद और दो बार राज्य सभा सांसद रहे। साल 2015 में भारत सरकार ने उन्हें देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। लम्बी बीमारी के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में 16 अगस्त 2018 को उनका निधन हो गया। Read More
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 16 अगस्त को दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में निधन हो गया। अटल का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। ...
अटल बिहारी वाजपेयी पहली बार 1996 में 13 दिन के लिए प्रधानमंत्री बने। दूसरी बार 1998 में वो 13 महीने के लिए पीएम बने। और तीसरी बार 1999 में वाजपेयी पीएम बने और अपना पाँच साल का कार्यकाल पूरा किया था। ...
दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में सार्वजनिक प्रार्थना सभा में मोदी सरकार के सभी मंत्री शामिल हुए थे। इसके साथ विपक्ष के भी कई नेता यहां मौजूद थे। ...
भारत रत्न देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। इसकी स्थापना 1954 में हुई थी। उसी साल सी राजगोपालचारी, सर्वपल्ली राधाकृष्णन और सीवी रमन को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। ...