साल 2023 में कई राज्य में चुनाव होने वाला है। विधानसभा चुनाव को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का ‘सेमी-फाइनल’ माना जा रहा है। पूर्वोत्तर के राज्यों के अलावा कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भी इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। पूर्वोत्तर राज्यों-नगालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में सबसे पहले विधानसभा चुनाव होंगे। नौ राज्यों के विधानसभा चुनावों के अलावा, केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव इस साल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। Read More
कांग्रेस ने कहा है कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मध्य प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों पर चर्चा हुई है और हम 15 अक्टूबर तक अपनी लिस्ट जारी कर देंगे। ...
इस बार के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कुल 16 करोड़ 14 लाख मतदाता, 679 विधानसभा सीटों तथा लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस, भाजपा समेत अन्य दलों के कैंडिडेट का भाग्य इन्हीं के हाथ है। ...
भाजयुमो प्रमुख तेजस्वी सूर्या ने तेलंगाना में सत्तारूढ़ पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की जमकर आलोचना की और उसे बेहद "सबसे भ्रष्ट" सरकार बताया है। ...
मध्य प्रदेश के उज्जैन में कांग्रेस के लिए प्रचार करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर चुनाव बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो यहां भी छत्तीसगढ़ सरकार की तर्ज पर 3 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गाय का गोबर खरीदा जाएगा। ...
राजस्थान विधानसभा चुनाव में विपक्षी पार्टी भाजपा जितना सत्ताधारी प्रतिद्वंदी कांग्रेस से परेशान नहीं है, उससे ज्यादा परेशानी भाजपा को अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से हो रही है। ...
भाजपा नेता बंदी संजय कुमार ने असदुद्दीन ओवैसी को चुनौती दी है कि अगर उनमें चुनाव लड़ने का साहस है तो वह एआईएमआईएम को केवल हैदराबाद नहीं बल्कि पूरे तेलंगाना में चुनाव लड़ाएं। ...