निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी। राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश में इस बार सात चरणों में मतदान संपन्न होगा और इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। वहीं, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को वोट पड़ेंगे। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा। पांचों राज्यों में मतदान संपन्न होने के बाद 10 मार्च को मतगणना होगी। आयोग की इस घोषणा के साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब और गोवा में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गयी। उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई को पूरा हो रहा है, जबकि उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च को समाप्त हो रहा है। गोवा विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च और मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च को समाप्त हो रहा है। सभी पांच राज्यों की कुल 690 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जिसमें 18.34 करोड़ से अधिक लोग भागीदारी कर सकेंगे। इन 18.34 करोड़ मतदाताओं में से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं। Read More
Bulldozer Baba Tattoo: यूपी चुनाव प्रचार के दौरान सपा प्रमुख द्वारा इस्तेमाल किए गए 'बुलडोजर बाबा' नाम काफी फेमस हो गया है। लोग अब इसके टैटू तक अपने हाथों में गुदवा रहे हैं। ...
UP Assembly 2022: विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को 273 और सपा गठबंधन को 125 सीटें मिलीं। दलवार देखें तो भाजपा को 255, सपा को 111, अपना दल (एस) को 12, रालोद को आठ, सुभासपा और निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) को छह-छह हैं। ...
यूएसए में स्थित बीजेपी के समर्थक 'जो राम को लाएं हैं हम उनको लाएंगे....' गाने पर नाचते हुए पार्टी की जीत का जश्न मना रहे हैं। समर्थकों के गले और हाथों में भारतीय जनता पार्टी का झंडा भी है। जश्न मनाने वाले समर्थकों में पगड़ी पहने हुए सरदार भी दिखाई दे ...
कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक रविवार शाम हुई। साढ़े चार घंटे से भी ज्यादा चली इस बैठक में कांग्रेस पार्टी से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें पार्टी के नेतृत्व को लेकर भी बातें हुईं। ...
Bhadohi assembly constituency: भदोही विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले नागमल पुर गांव में भाजपा और सपा के वोटरों की बड़ी संख्या है। इस सीट पर सपा के ज़ाहिद बेग ने भाजपा के रविंद्र नाथ त्रिपाठी को पराजित किया है। ...
देश में विभिन्न दलों के विधायकों की संख्या वाला एक चार्ट साझा करते हुए शशि थरूर ने ट्वीट किया, ‘‘यही वजह है कि कांग्रेस सबसे विश्वसनीय राष्ट्रीय विपक्षी पार्टी बनी हुई है। इसीलिए सुधार और नई जान फूंकनी जरूरी है।’’ ...
वित्त वर्ष 2021-22 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) जमा पर ब्याज दर इससे पिछले वित्त वर्ष की 8.5 प्रतिशत से घटाकर 8.1 फीसदी करने का प्रस्ताव शनिवार को किया गया। ...