पीएम मोदी से मिले यूपी के मनोनीत सीएम योगी, सरकार गठन और मंत्रिमंडल पर चर्चा, जानें सबकुछ
By सतीश कुमार सिंह | Published: March 13, 2022 05:09 PM2022-03-13T17:09:51+5:302022-03-13T19:21:26+5:30
भाजपा को यूपी की 403 सदस्यीय विधानसभा के लिए हाल में हुए चुनावों में 255 सीट हासिल हुई हैं और उसके दो सहयोगी दल ने 18 सीट जीती हैं।
नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के मनोनीत सीएम योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने 7-लोक कल्याण मार्ग पहुंचे। पहले दौरे में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मंत्रिमंडल और सरकार गठन पर बातचीत हुई। भाजपा को राज्य की 403 सदस्यीय विधानसभा के लिए हाल में हुए चुनावों में 255 सीट हासिल हुई हैं और उसके दो सहयोगी दल ने 18 सीट जीती हैं।
Uttar Pradesh-designate Chief Minister Yogi Adityanath met Prime Minister Narendra Modi at the latter's residence in Delhi. pic.twitter.com/vjzUlcjvkB
— ANI (@ANI) March 13, 2022
मुख्यमंत्री के रूप में लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने की तैयारी कर रहे आदित्यनाथ, शाह और नड्डा समेत शीर्ष पार्टी नेतृत्व के साथ वार्ता के दौरान सरकार गठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि आदित्यनाथ के दो दिन तक राष्ट्रीय राजधानी में ठहरने की संभावना है।
Delhi | Uttar Pradesh-designate CM Yogi Adityanath reaches 7-Lok Kalyan Marg to meet Prime Minister Narendra Modi pic.twitter.com/TyrTtRh1ab
— ANI (@ANI) March 13, 2022
योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद राष्ट्रीय राजधानी के अपने पहले दौरे में रविवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और भाजपा महासचिव (संगठन) बी एल संतोष से मुलाकात की। इसके बाद, आदित्यनाथ भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।
#WATCH | Uttar Pradesh CM designate and BJP leader Yogi Adityanath met party's president JP Nadda in Delhi after the party's massive win in Uttar Pradesh Assembly elections pic.twitter.com/z8hVF07DJs
— ANI (@ANI) March 13, 2022
मुख्यमंत्री के रूप में लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने की तैयारी कर रहे आदित्यनाथ शाह और नड्डा समेत शीर्ष पार्टी नेतृत्व के साथ वार्ता के दौरान सरकार गठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि आदित्यनाथ के दो दिन तक राष्ट्रीय राजधानी में ठहरने की संभावना है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस जीत के साथ आदित्यनाथ का कद बढ़ा है, क्योंकि राज्य में भाजपा के पुन: जीतने के प्रयासों के केंद्र में उनका नेतृत्व था।
Uttar Pradesh-designate CM Yogi Adityanath met Vice President of India M Venkaiah Naidu at the latter's residence in Delhi. pic.twitter.com/Kxl1oWChos
— ANI (@ANI) March 13, 2022