समय आ गया है कांग्रेस के संगठनात्मक नेतृत्व में सुधार हो, थरूर बोले-फिर से जान फूंकने की जरूरत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 13, 2022 06:56 PM2022-03-13T18:56:10+5:302022-03-13T18:57:39+5:30

देश में विभिन्न दलों के विधायकों की संख्या वाला एक चार्ट साझा करते हुए शशि थरूर ने ट्वीट किया, ‘‘यही वजह है कि कांग्रेस सबसे विश्वसनीय राष्ट्रीय विपक्षी पार्टी बनी हुई है। इसीलिए सुधार और नई जान फूंकनी जरूरी है।’’

Shashi Tharoor Congress most credible national opposition parties worth reforming reviving improve organizational leadership  | समय आ गया है कांग्रेस के संगठनात्मक नेतृत्व में सुधार हो, थरूर बोले-फिर से जान फूंकने की जरूरत

कांग्रेस में विश्वास करते हैं वो इन विधानसभा चुनावों के नतीजों से आहत हैं।

Highlightsविधानसभा चुनावों में हार को लेकर कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में चर्चा चल रही है।‘आइडिया ऑफ इंडिया’ (भारत के विचार) पर फिर से जोर दिया जाए।संगठनात्मक नेतृत्व में इस तरह से सुधार किया जाए, जो लोगों को प्रेरित कर सके।

नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रविवार को कहा कि देश में कांग्रेस आज भी सबसे विश्वसनीय विपक्षी दल है और इसलिए इसमें सुधार और नई जान फूंकने की जरूरत है।

 

उन्होंने देश में विभिन्न दलों के विधायकों की संख्या वाला एक चार्ट साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘यही वजह है कि कांग्रेस सबसे विश्वसनीय राष्ट्रीय विपक्षी पार्टी बनी हुई है। इसीलिए सुधार और नई जान फूंकनी जरूरी है।’’ थरूर ने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब हालिया विधानसभा चुनावों में हार को लेकर कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में चर्चा चल रही है।

थरूर ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी शिकस्त के बाद कहा कि अब समय आ गया है कि ‘आइडिया ऑफ इंडिया’ (भारत के विचार) पर फिर से जोर दिया जाए और पार्टी के संगठनात्मक नेतृत्व में इस तरह से सुधार किया जाए, जो लोगों को प्रेरित कर सके।

लोकसभा सदस्य थरूर ने ट्वीट किया, ‘‘जो लोग कांग्रेस में विश्वास करते हैं वो इन विधानसभा चुनावों के नतीजों से आहत हैं। अब समय आ गया है कि भारत के विचार पर फिर से जोर दिया जाए, जिसको लेकर कांग्रेस खड़ी रही है। संगठनात्मक नेतृत्व में इस तरह से बदलाव किया जाए, जो इन विचारों की लौ फिर से जला सके और लोगों को प्रेरित कर सके।’’ उन्होंने यह भी कहा, ‘‘एक चीज स्पष्ट है कि अगर हमें सफल होना है तो बदलाव अपरिहार्य है।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एंटनी कोरोना वायरस से संक्रमित, सीडब्ल्यूसी की बैठक में शामिल नहीं हो सके

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए के एंटनी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और इस वजह से वह रविवार को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में शामिल नहीं हो सके। उनके पुत्र अनिल के. एंटनी ने यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज मेरे पिता ए के एंटनी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चला। उन्हें कल से बुखार था। वह सीडब्ल्यूसी की बैठक में आज शामिल नहीं हो पाने से बहुत निराश हैं। वह 1984 से सीडब्ल्यूसी में शामिल हैं।’’

Web Title: Shashi Tharoor Congress most credible national opposition parties worth reforming reviving improve organizational leadership 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे