अमरिंदर सिंह (जन्म: 11 मार्च 1942) - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के 26वें मुख्यमंत्री रहे। कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला के राजघराने से सम्बन्ध रखते हैं। उनके पिता यादविंद्र सिंह पटियाला रियासत के आखिरी राजा थे। अमरिंदर सिंह भारतीय सेना में अफसर रह चुके हैं। अमरिंदर सिंह को राजनीति में लाने का श्रेय राजीव गांधी को दिया जाता है। अमरिंदर सिंह पहली बार 1980 में लोक सभा सासंद चुने गये। अमरिंदर सिंह कुछ सालों तक कांग्रेस से अलग होकर शिरोमणी अकाली दल में चले गये थे लेकिन बाद में वो कांग्रेस में वापस आ गये। साल 2002 में अमरिंदर सिंह पहली बार पंजाब के मुख्यमंत्री बने। मार्च 2017 में अमरिंदर सिंह दूसरी बार पंजाब के सीएम बने थे। Read More
सिद्धू लगातार ट्वीट कर सीएम पर अटैक कर रहे हैं। वह रोजाना कोई न कोई शायरी ट्वीट करते हैं। रविवार को भी उन्होंने दो शायरी ट्वीट किए, जिसमें बेवफाई, गुनाहों और गुनाहगारों का जिक्र किया। हालांकि सिद्धू ने बगैर किसी का नाम लिए बिना यह ट्वीट किया, लेकिन स ...
सिद्धू ने अपने स्थानीय निकाय विभाग के कामकाज का भी बचाव करते हुए कहा कि अमरिंदर सिंह सरकार के किसी और मंत्री ने “इतनी पारदर्शिता” से काम नहीं किया। मुख्यमंत्री ने हाल में कहा था कि मंत्री के तौर पर सिद्धू के प्रदर्शन की समीक्षा की जरूरत है और वह “अपन ...
कांग्रेस नेता और पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के बाद शायराना अंदाज में ट्वीट किया, जो सोशल मीडिया पर जमकर छाया हुआ है। ...
पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान सिद्धू ने ट्वीट किया। कांग्रेस पार्टी के नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर शायराना अंदाज में ट्वीट करना पसंद कर रहे हैं। ...
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं सिद्धू का विभाग बदलना चाहता था क्योंकि वह अपने विभाग को कुशलतापूर्वक नहीं संभाल पा रहे थे।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के शहरी इलाकों में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और सिद्धू शहरी विकास मं ...
कारागार मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी नवजोत सिंह सिद्धू की आलोचना करते हुये कहा कि चुनाव के समय ऐसे बयानों को जारी करना सीधे तौर पर बादल परिवार की मदद करना है। ...
मुख्यमंत्री ने यहां कहा, ‘‘यदि वह (सिद्धू) एक असली कांग्रेसी होते तो उन्हें पंजाब में मतदान से ठीक पहले अपनी शिकायतों को कहने के बजाय बेहतर समय चुनना चाहिए था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह इस तरह की गैरजिम्मेदाराना हरकत से पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। यह ...