पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय भारत की महत्वपूर्ण अभिनेत्रियों में एक है। ऐश्वर्या राय का जन्म एक नवंबर 1973 को कर्नाटक के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता सेना में वैज्ञानिक थे और माँ गृहिणी। ऐश्वर्या जब छोटी थीं तभी उनका परिवार मुम्बई शिफ्ट कर गया था। उन्होंने स्कूली पढ़ाई मुम्बई से की। ऐश्वर्या टीनएज से ही मॉडलिंग करने लगी थीं। 1994 में ऐश्वर्य ने मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता। उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू मणिरत्नम की तमिल फ़िल्म इरुवर (1997) से किया। बॉलीवुड में उन्होंने 'और प्यार हो गया' (1997) से अपनी शुरुआत की। शुरुआती फ़िल्मों के फ्लॉप होने के बाद भी ऐश्वर्या ने अभिनय जगत में अपना अलग मकाम बनाया। हम दिल दे चुके सनम, देवदास, मोहब्बतें, धूम-2, रेनकोट, गुजारिश जैसी हिट फिल्में दीं। ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन भी अभिनेता हैं। उनके ससुर अमिताभ बच्चन और सास जया बच्चन भी बॉलीवुड से जुड़े रहे हैं। सिनेमा में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ऐश्वर्या राय को पद्म श्री से सम्मानित कर चुकी है। Read More
धनबाद के बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) ने एमए परीक्षा के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का परीक्षा प्रवेश पत्र जारी किया है। ...
मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेल्वन-1' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन धमाल मचा दिया है। पांच भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म ने देश में पहले ही दिन 44.04 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। पहले दिन की कमाई के मामले में साल की तीसरी सबसे बड़ी तमिल फिल्म बन ...
मशहूर फिल्ममेकर मणि रत्नम ने कहा कि उन्हें शाहरुख खान के साथ काम करने के लिए एक सही स्क्रिप्ट की जरूरत है। दोनों पहले फिल्म दिल से में साथ काम कर चुके हैं। ...
गोपाल रत्नम सुब्रमण्यम को लोग मणि रत्नम के नाम से जानते हैं। रत्नम ने छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार फिल्मफेयर पुरस्कार, छह फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण और दुनिया भर के विभिन्न फिल्म समारोहों में कई पुरस्कार जीते हैं। ...
बॉलीवुड सितारे अक्सर ही किसी न किसी कारणवश चर्चा का विषय बने रहते हैं। ऐसे में सेलेब्स की चाहे कोई फिल्म हो या फिर पर्सनल लाइफ फैंस उनके बारे में जानने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। ...
उम्र में बड़ी महिला से शादी करने में कोई गुरेज नहीं है, बल्कि अगर आपकी पत्नी आपसे उम्र में बड़ी है तो आपको इसके कई फायदे मिल सकते हैं। वैसे उम्र में बड़ी महिला से शादी करने का कांसेप्ट कोई नया नहीं है। ऐसी कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां हैं जो अपने पति से उम् ...