पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय भारत की महत्वपूर्ण अभिनेत्रियों में एक है। ऐश्वर्या राय का जन्म एक नवंबर 1973 को कर्नाटक के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता सेना में वैज्ञानिक थे और माँ गृहिणी। ऐश्वर्या जब छोटी थीं तभी उनका परिवार मुम्बई शिफ्ट कर गया था। उन्होंने स्कूली पढ़ाई मुम्बई से की। ऐश्वर्या टीनएज से ही मॉडलिंग करने लगी थीं। 1994 में ऐश्वर्य ने मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता। उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू मणिरत्नम की तमिल फ़िल्म इरुवर (1997) से किया। बॉलीवुड में उन्होंने 'और प्यार हो गया' (1997) से अपनी शुरुआत की। शुरुआती फ़िल्मों के फ्लॉप होने के बाद भी ऐश्वर्या ने अभिनय जगत में अपना अलग मकाम बनाया। हम दिल दे चुके सनम, देवदास, मोहब्बतें, धूम-2, रेनकोट, गुजारिश जैसी हिट फिल्में दीं। ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन भी अभिनेता हैं। उनके ससुर अमिताभ बच्चन और सास जया बच्चन भी बॉलीवुड से जुड़े रहे हैं। सिनेमा में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ऐश्वर्या राय को पद्म श्री से सम्मानित कर चुकी है। Read More
आराध्या के इस वीडियो को लेकर लोग उनका मजाक बना रहे हैं। जहां कुछ लोग अराध्या के पैर को लेकर कमेंट कर रहे हैं वहीं कुछ ऐश्वर्या को उनको हाथ पकड़कर ले जाने के लिए ट्रोलर कर रहे हैं। ...
अब एक बार फिर से ऐश्वर्या और आराध्या ट्रोलर्स के हाथों चढ़ गए हैं। हाल ही में, जब बच्चन परिवार मुंबई में एक रेस्तरां में खाने पर गए थे, जिसके बाद से मां-बेटी को ट्रोल किया जा रहा है। ...
ऐश्वर्या राय आखिरी बार फिल्म फन्ने खां में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव भी दिखाई दिए थे। वहीं सलमान खान इस दिनों दबंग 3 की शूटिंग में बिजी है। ...
अभिषेक बच्चन ने पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय से शादी की है। शादी के बाद उन्होंने मनमर्जियां फिल्म से वापसी की थी। इस फिल्म के लिए काफी अप्रिसियेशन भी मिला था। ...