ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या फिर से हुई ट्रोल, यूजर्स ने लिखा-'वाह, आराध्या बिना सपोर्ट के भाग सकती हैं? ग्रेट'
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 2, 2019 12:45 PM2019-05-02T12:45:41+5:302019-05-02T12:45:41+5:30
सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रहा है जिसमें आराध्या और उनके मां ऐश्वर्या और पिता अभिषेक नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं। अब फुलबॉल मैच के बाद एक बार फिर से यूजर्स के हत्थे आराध्या चढ़ गई हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रहा है जिसमें आराध्या और उनके मां ऐश्वर्या और पिता अभिषेक नजर आ रहे हैं।
वीडियो में देख सकते हैं कि फुलबॉल का मैच देखने आराध्या मां ऐश्वर्या के साथ गई थीं, तभी वह अपने पापा अभिषेक को देखती हैं और ऐश्वर्या को छोड़कर उनके पास भाग जाती हैं, और अभिषेक भी बेटी को गोद में उठा लेते हैं। और गले लगा लेते हैं इस पर ऐश हंसती नजर आती हैं। आ
राध्या का मां ऐश्वर्या का हाथ छुड़ाकर भागना ही फैंस की नजरों में चढ़ गया है। इसके बाद यूजर्स ने ऐश्वर्या और आराध्या को जमकर ट्रोल किया है। लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि आराध्या भाग और चल सकती हैं। वहीं एक अन्य शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह, आराध्या बिना सपोर्ट के भाग सकती हैं? ग्रेट'
हाल ही में ऐश्वर्या हुई थीं ट्रोल
हाल ही में ऐश्वर्या और आराध्या ट्रोलर्स के हाथों चढ़ गए थे। हाल ही में, जब बच्चन परिवार मुंबई में एक रेस्तरां में खाने पर गए थे, तब बाहर निकलते हुए ऐश्वर्या ने आराध्या का हाथ पकड़ा हुआ था जिस पर ट्रोल किया गया है। इस पर फैंस आराध्या की मजाक बना रहे हैं और ऐश्वर्या को आड़े हाथों ले रहे हैं।