मणिरत्नम की इस नेक्सट फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाते दिखेंगी ऐश्वर्या राय बच्चन
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 16, 2019 05:28 PM2019-05-16T17:28:23+5:302019-05-16T17:28:23+5:30
मणिरत्नम की अपकमिंग फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आने वाली हैं। पूर्व मिस वर्ल्ड ने मणिरत्नम की फिल्म से ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था।
अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीतने वाली पूर्व मिस वर्ल्ड और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने वाली हैं। खबरों की मानें तो ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने अगले प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है। बताया ये जा रहा था कि ऐश्वर्या पति अभिषेक के साथ फिल्म करना चाहती हैं। मगर शायद बच्चन कपल को सही स्क्रिप्ट अभी तक नहीं मिल पायी है।
मिड डे की रिपोर्ट की मानें तो एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय जल्द ही मणिरत्नम की अपकमिंग फिल्म में दिखाई दे सकती हैं। बताया जा रहा है कि ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन नेगेटिव रोल प्ले करते हुए दिखाई देंगी। मिड डे की रिपोर्ट की मानें तो ऐश्वर्या ने इस रोल के लिए तैयार हो गई हैं।
फन्ने खां में दिखी थी आखिरी बार
इतने महीनों के इंतजार के बाद आखिरकार ऐश्वर्या ने फिल्म के लिए हामी भर ही दी है। आखिरी बार एक्ट्रेस फिल्म फन्ने खां में नजर आईं थीं। साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव भी दिखाई दिए थे। हलांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था। मगर इस फिल्म में राजकुमार राव और ऐश्वर्या की केमिस्ट्री को लोगों ने खासा पसंद किया था।
ऐसा होगा ऐश्वर्या का किरदार
खबरों के अनुसार यह पता चला है कि 'इस पीरियड ड्रामा की स्टोरी राजा चोला के राजा बनने से पहले यानी 10वीं सदी की कहानी होगी। जिसमें ऐश periya pazhuvettaraiyar की पत्नी नंदिनी का किरदार करते हुए नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस का करैक्टर इस फिल्म में एक रहस्मय जैसा है। जिसे सत्ता पाने की लालसा रहती है। जिसके लिए वो अपने पति को भड़का के चोला राज को गिराने की कोशिश करती है।
इससे पहले भी निभा चुकी हैं नेगेटिव किरदार
ऐसा नहीं है कि ऐश्वर्या राय पहली बार कोई नेगेटिव किरदार निभाने जा रही हैं। इस फिल्म से पहले भी 'खाकी' और 'धूम 2' में ऐश्वर्या नेगेटिव रोल प्ले कर चुकी हैं। ऐश का यह किरदार मणि रत्नम की फिल्म में बहुत दिलचस्प होने वाला हैं।
यह फिल्म ऐश्वर्या और मणिरत्नम दोनों के लिए बहुत खास है। ऐश्वर्या की डेब्यू फिल्म इरुवर(1997) भी मणि रत्नम के डायरेक्शन में बनी थी।
रिपोर्ट्स के अनुसार 'फिल्म के लिए ऐश्वर्या को पिछले साल ही पूछा गया था। लेकिन उन्होंने करैक्टर को समझने के लिए समय मांगा था।' लेकिन आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन इस फिल्म का हिस्सा नही हैं। फिल्म में ऐश्वर्या के पति का रोल मोहन बाबु प्ले करेंगे।
आखिरी बार जब ऐश्वर्या से मणिरत्नम की फिल्म के बारें में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 'फिल्म के बारें में बातें चल रही हैं और मणि मेरे पसंदीदा फिल्मकार में से एक हैं।'