आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
हिमाचल प्रदेश चुनाव-2022 के लिए चुनाव प्रचार थम चुका है। 12 नवंबर को मतदान है। इस बार विभिन्न पार्टियों से 412 उम्मीदवार इन चुनाव में मैदान में हैं। इनमें से 94 ऐसे हैं जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। ...
आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में भी उतरी है लेकिन जल्दी ही उसने अपना फोकस गुजरात पर कर लिया, क्योंकि गुजरात में हलचल पैदा करके वह अपने राष्ट्रीय मंसूबों को बेहतर ढंग से पूरा कर सकती है. ...
प्रदीप सिंह जडेजा ने कहा कि मैं वटवा विधानसभा सीट का विधायक हूं। मुझे पार्टी द्वारा चार बार विधायक और राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में काम करने का एक बड़ा अवसर दिया गया है। मैं स्वेच्छा से अगला विधानसभा चुनाव 2022 में नहीं लड़ना चाहता हूं। ...
हिमाचल चुनाव को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधने के लिए क्रिकेट की शब्दावली का इस्तेमाल किया और कांग्रेस को ‘वाइड बॉल’ तो आम आदमी पार्टी को ‘नो बॉल’ करार दिया। ...
नई शराब पॉलिसी में घोटाले में फंसे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका लगा जब उनके करीबी और सीबीआई द्वारा बनाये गये सह आरोपी दिनेश अरोड़ा ने कोर्ट में एप्लिकेशन देकर सरकारी गवाह बनने की जानकारी दी है। ...
इस जीत के बाद भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी पर तंज करते हुए कहा है कि आप की जमानत जब्त हुई और कांग्रेस यात्रा पर है...। ...