आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात में दो चरणों में होने वाले चुनाव के पहले चरण में एक दिसंबर को खंभालिया के साथ-साथ 88 अन्य सीट के लिए भी मतदान होगा। ...
पंजाब के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सूबे के पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश जारी किया है कि अगर कोई भी सार्वजनिक तौर पर हथियारों का प्रदर्शन करता है तो उसके खिलाफ फौरन सख्त एक्शन लिया जाए। ...
अर्थशास्त्रियों का यह भी कहना है कि पुरानी पेंशन व्यवस्था (ओपीएस) लागू होने से सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले नौकरीपेशा लोगों को ही लाभ होगा जो आबादी का एक सीमित हिस्सा ही है। ...
टॉवर पर चढ़े हसन ने आरोप लगाते हुए कहा, उन्होंने दीपू चौधरी को 3 करोड़ रुपये में टिकट बेचा है। मुझसे पैसे मांगे गए थे। लेकिन मेरे पास इतना पैसा नहीं है। ...
Delhi MCD Elections 2022: भाजपा की दिल्ली इकाई के महासचिव एवं पूर्व महापौर हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की मंजूरी के बाद 232 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। एमसीडी चुनाव चार दिसंबर को होगा और मतगणना सात दिसं ...
आम आदमी पार्टी के नेता हसीब उल हसन दिल्ली नगर निगम चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर टावर पर चढ़ गए और आत्महत्या की धमकी देने लगे। इसका वीडियो भी सामने आया है। ...
Delhi MCD Election: 90 प्रतिशत टिकट जमीनी स्तर पर काम करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए गए हैं। बयान के अनुसार, एमसीडी चुनाव लड़ने के लिए टिकट की खातिर 20,000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया था। ...