आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
Delhi Election Results: वर्ष 2020 के दिल्ली हिंसा के आरोपी और वर्तमान में जेल में बंद ताहिर हुसैन और शिफा उर रहमान खान ने आम आदमी पार्टी (आप) के वोट काटे तथा कांग्रेस से बेहतर प्रदर्शन किया। ...
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "दिल्ली में उत्साह और राहत है। दिल्ली को 'आप-दा' से मुक्ति मिलने पर राहत मिली है।" उन्होंने अपने 'गारंटियों' को मौका देने के लिए मतदाताओं का आभार जताया। ...
सबसे पुरानी पार्टी के लिए शर्मनाक बात ये है कि पार्टी के 70 में से 68 उम्मीदवारों की तो जमानत ही जब्त हो गई। वजीरपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस की रागिनी नायक को केवल 6348 वोट ही मिले। ...
Delhi Election Results 2025 Full list of winners by constituency: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रचंड जीत हासिल की है। निर्वाचन आयोग के अनुसार दिल्ली में भाजपा को बहुमत मिला गया है। 70 में से 37 विधानसभा सीट पर जीत हासिल की ...
Lalan Singh attacks Kejriwal: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन ने शनिवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) को दिल्ली की जनता 11 वर्ष के कुशासन की सजा दे रही है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व अध्यक्ष ने केजरीवाल ...
Delhi Election Results 2025: निर्वाचन आयोग के नवीनतम रुझानों में भाजपा 70 विधानसभा सीट में से 48 पर और आप 22 पर बढ़त बनाए हुए है या इनमें से कई जीत चुकी है। ...
Delhi Election Results 2025 Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू होते ही भाजपा सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) से आगे निकल गई, जो 27 वर्षों के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता परिवर्तन का संकेत है। बने रहें। ...