आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
Madhya Pradesh Election 2023: अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के इस कदम ने मप्र चुनाव में विपक्षी गठबंधन ‘ इंडिया’ के एकजुट होकर काम करने की संभावनाओं को और कम कर दिया है। ...
कांग्रेस नेता खैरा की गिरफ्तारी मामले में केजरीवाल ने कहा, ''मैंने इसके बारे में सुना है लेकिन मेरे पास विवरण नहीं है। आपको पंजाब पुलिस से बात करनी होगी। भगवंत मान सरकार राज्य में नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है..." ...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास के नवीनीकरण पर कुल 52.71 करोड़ रुपये की लागत आने की बात सामने आई थी। अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आरोपों की सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। ...
दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से राष्ट्रीय राजधानी में सेवाओं पर नियंत्रण से संबंधित कानून की वैधता को चुनौती देने वाली अपनी याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने का आग्रह किया। ...