लाइव न्यूज़ :

Dhanteras 2023: दिवाली से पहले धनतेरस पर क्या करें और क्या न करें! यहां जानिए

By आकाश चौरसिया | Published: November 08, 2023 3:40 PM

धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि की पूजा की जाती है। लेकिन और भी बहुत कुछ है, जिसे जानने के लिए आपको पूरी खबर को पढ़ना होगा। क्योंकि इससे ही आपको सीधे तौर पर फायदा हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देदिवाली से पहले धनतेरस पर मां लक्ष्मी पूजा को शुभ माना जाता हैवहीं, इसके अलावा भगवान धन्वन्तरि की भी पूजा करना होगा शुभमाना जाता रहा है कि, अगर हो सके तो इस दिन घर में साफ-सफाई जरुर रखें

Dhanteras 2023: दिवाली से पहले धनतेरस देश भर में मनाया जाता है। यह इस साल 10 नवंबर को होगा, इस खास अवसर को लोग देश भर में पूजा-पाठ करते हैं। इसके साथ ही इस दिन धन्वन्तरि भगवान की भी पूजा को शुभ माना जाता है।

धन्वन्तरि भगवान को वैसे तो किसी भी व्यक्ति के उपचार करने में और उसे स्वास्थ्य को ठीक करने में उनकी पूजा को शुभ माना जाता है। उनके साथ ही धनतेरस पर कुबेर भगवान की भी पूजा होती है। धनतेरस को दिवाली से पहले, जबकि भाईदूज को दीपावली के बाद मनाया जाता है।  

धनतेरस के दिन पूजा करने से अधिकतम लाभ हो, इसके लिए लोग जीवन में धन पाने की कामने के लिए, वो सब कुछ करते हैं, जो उस दिन पूजा करके करना चाहिए। लेकिन, इसके साथ ये भी जानना जरुरी है कि क्या नहीं करना चाहिए और ऐसा क्या करना चाहिए, जिससे आपको फायदा हो। 

पहले बात ये आती है कि प्रदोष काल के दौरान धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी की पूजा जरुर करनी चाहिए, यह वो समय होता है, जब सूर्य दो घंटे पहले डूबता है। इस समय लक्ष्मी की पूजा करने से माना जाता है कि घर में धन का आगमन होता है और किस्मत भी आपका साथ देती है।

-लोगों को इस दिन झाड़ू खरीदनी चाहिए क्योंकि उसे मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सोने-चांदी के सिक्के और भगवान गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति को भी खरीदना शुभ मानते हैं।

-बता दें कि दोनों ही भगवान को स्वस्थ वातावरण भाता है, तो कोशिश ये करें की उस दिन घर को स्वच्छ रखें, जिससे भगवान खुश होकर आपको आर्शीवाद दें। 

-इसके अलावा गौ पूजा भी करना धनतेरस पर अच्छा माना जाता है। साथ ही गौ को रोटी और गुड़ खिलाना चाहिए।

-चूंकि, इस दिन भगवान धन्वन्तरि की पूजा की जाती है और उन्हें चिकित्सा का देवता माना जाता है, इसलिए लोगों को बीमार लोगों की मदद करनी चाहिए और उन्हें दवाएं प्रदान करनी चाहिए। 

-इस दिन जितना हो सके मां लक्ष्मी और कुबेर के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

-नमक इस दिन खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे नमक को दिवाली पर इस्तेमाल कर खाना बनाना चाहिए और उसका सेवन करना चाहिए। वहीं, दिवाली पर घर से सारी नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए सफाई करते समय थोड़ी मात्रा में इस नमक का प्रयोग करें।

टॅग्स :धनतेरसदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHindu Nav Varsh 2024: देखें हिन्दू नव वर्ष के लिए व्रत-त्योहारों और छुट्टियों की पूरी लिस्ट

बिहारBihar Holiday Calendar 2024: शैक्षणिक कैलेंडर पर सियासी संग्राम, शिवरात्रि, रामनवमी, जन्माष्टमी, गोवर्धन पूजा और कार्तिक पूर्णिमा अवकाश खत्म, चेक कर लें कैलेंडर

कारोबारFestive Season Motor Vehicles: 42 दिन के त्योहारी सीजन में मोटर वाहन की कुल बिक्री 19 प्रतिशत बढ़कर 3793584, स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों की मांग सबसे अधिक

पूजा पाठDev Diwali 2023: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर को देव दीपावली पर 11 टन फूल से सजाया जाएगा, गंगा द्वार पर भव्य लेजर शो का आयोजन

पूजा पाठVaranasi: 12 लाख दीये से जगमग होंगे काशी घाट, जाने कब है देव दिवाली क्या है महत्व

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 26 May 2024: आज कन्या राशिवालों को मिलेगा शुभ समाचार, पढ़ें सभी राशियों का फलादेश

पूजा पाठआज का पंचांग 26 मई 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठEkdanta Sankashti Chaturthi 2024: कब है एकदंत संकष्टी चतुर्थी, जानें तिथि, समय, महत्व और पूजा विधि

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 25 May 2024: आज वृषभ राशि समेत इन 4 राशिवालों की बुलंद है किस्मत, आमदनी बढ़ने के संकेत

पूजा पाठआज का पंचांग 25 मई 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय