लाइव न्यूज़ :

Ahoi Ashtami 2019: आज है अहोई अष्टमी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

By मेघना वर्मा | Published: October 21, 2019 6:40 AM

अहोई अष्टमी को कालाष्टमी भी कहते हैं। इस दिन मथुरा के राधा कुंड में लाखों श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंचते हैं। अहोई अष्टमी का व्रत करवा चौथ के चार दिन बाद और दिवाली से आठ दिन पहले रखा जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देआज देश भर में अहोई अष्टमी का व्रत पारंपरिक तरीकों से मनाया जाएगा।अहोई अष्टमी को कालाष्टमी भी कहते हैं।

हिन्दू धर्म में अहोई अष्टमी को बहुत खास बताया गया है। संतान की लम्बी उम्र के लिए आज महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी। देश भर में आज महिलाएं दिन भर अहोई माता की पूजा करेंगी और रात को तारों को अर्घ्य देखकर अपने व्रत का संकल्प को तेड़ेगीं। इस बार अहोई अष्टमी का व्रत 21 अक्टूबर दिन सोमवार को पड़ा है। 

मान्यता है कि अहोई माता का ये व्रत रखने और उनकी दिल से पूजा करने से अहोई मां उन्हें लम्बी उम्र का आशीर्वाद देते हैं। संतान की सलामती से जुड़े इस व्रत का बहुत महत्व है। साथ ही इस दिन की पूजा को विशेष पूजा भी कहा जा सकता है। आइए आपको बताते हैं इस साल अहोई अष्टमी पर कब है शुभ मुहूर्त।

अहोई अष्टमी को कालाष्टमी भी कहते हैं। इस दिन मथुरा के राधा कुंड में लाखों श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंचते हैं। अहोई अष्टमी का व्रत करवा चौथ के चार दिन बाद और दिवाली से आठ दिन पहले रखा जाता है। 

ये है शुभ पूजा मुहूर्त

पूजा का समय- 21 अक्टूबर 2019 को शाम 05:45 बजे से 07:02 बजे तकइस साल तारों के दिखने का समय- शाम 06:10 बजेचंद्रोदय- 21 अक्तूबर 2019 को रात्रि 11:46अष्टमी तिथि प्रारम्भ- 21 अक्तूबर 2019 को प्रातः 6:44 बजेअष्टमी तिथि समाप्त- 22 अक्तूबर 2019 को प्रातः 5:25 बजे

ऐसे करें अहोई माता की पूजा

* सुबह के समय जल्दी उठकर सबसे पहले स्नान आदि करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। * अब मंदिर की दीवार पर गेरू और चावल से अहोई माता यानी कि मां पार्वती और स्याहु व उसके सात पुत्रों का चित्र बनाएं। आप चाहें तो बाजार में मिलने वाले पोस्टर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। * अब एक नए मटके में पानी भरकर रखें, उसपर हल्दी से स्वास्तिक बनाएं, अब मटके के ढक्कन पर सिंघाड़े रखें। 

* घर में मौजूद सभी बुजुर्ग महिलाओं को बुलाकर सभी के साथ मिलकर अहोई माता का ध्यान करें और उनकी व्रत कथा पढ़ें। सभी के लिए एक-एक स्वच्छ कपड़ा भी रखें। * कथा खत्म होने के बाद इस कपड़े को उन महिलाओं को भेंट कर दें। * रखे हुए मटके का पानी खाली ना करें इस पानी से दीवाली के दिन पूरे घर में पोंछा लगाएं। इससे घर में बरकत आती है। * रात के समय सितारों को जल से अर्घ्य दें और फिर ही उपवास को तोड़ें।   

टॅग्स :अहोई अष्टमीपूजा पाठहिंदू त्योहारत्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठFebruary 2024 Festival Calendar: फरवरी में बसंत पंचमी से लेकर माघ अमावस्या तक पड़ रहे ये त्योहार-व्रत, देखें पूरी सूची

पूजा पाठPaush Purnima 2024: किस दिन है पौष पूर्णिमा ? जानें शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और महत्व

पूजा पाठSunderkand Ram Mandir: पढ़ें ये 10 चौपाई, पूरी होगी हर मनोकामना

पूजा पाठPaush Putrada Ekadashi 2024: पौष पुत्रदा एकादशी के दिन करें ये 5 काम, संतान सुख समेत मिलेगा धन-धान्य का आशीर्वाद

पूजा पाठMauni Amavasya 2024: इस दिन पड़ रही मौनी अमावस्या, नोट कर लें ये डेट; इस दिन न करें ये काम

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 30 January: आज कर्क और तुला समेत इन 4 राशि के जातकों के लिए मंगल भारी, रहें सावधान

पूजा पाठआज का पंचांग 30 जनवरी 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 29 January: आज वित्तीय मामले में सावधानी बरतें सिंह राशि के जातक, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

पूजा पाठआज का पंचांग 29 जनवरी 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 28 January: आज धनु राशिवालों को आर्थिक मोर्चे पर मिलेगा बड़ी सफलता, जानें अपनी राशि का भविष्य