Paush Putrada Ekadashi 2024: पौष पुत्रदा एकादशी के दिन करें ये 5 काम, संतान सुख समेत मिलेगा धन-धान्य का आशीर्वाद

By रुस्तम राणा | Published: January 19, 2024 03:44 PM2024-01-19T15:44:24+5:302024-01-19T15:44:24+5:30

Next

Paush Putrada Ekadashi 2024: पौष पुत्रदा एकादशी व्रत 21 जनवरी 2024, रविवार को रखा जाएगा। हिंदू मान्यता के अनुसार, पौष पुत्रदा एकादशी व्रत करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।

शास्त्रों में पौष पुत्रदा एकादशी को वैकुंठ एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन विधि-विधान से जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी की आराधना की जाती है।

एकादशी के दिन आप भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं। खीर में तुलसी का पत्ता डाल दें। इससे श्रीहरि विष्णु आप पर प्रसन्न होंगे और मनोकामनाएं पूरी होंगी।

एकादशी के दिन भगवान विष्णु का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। कहते हैं पंचामृत जगत के पालनहार को बेहद प्रिय है। प्रसाद के रूप में भी पंचामृत को ग्रहण करना चाहिए। इससे आप पर भगवान विष्णु की कृपा होगी।

एकादशी के दिन पीले चावल, चने की दाल, केला, गुड़, पीले वस्त्र आदि का दान करना भी अत्यंत लाभकारी होता है। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि की कामना पूर्ण होती है।

इस दिन पीपल के वृक्ष को जल अर्पित करना चाहिए। इसके बाद वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। ऐसा करने से आप पर भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।

एकादशी के दिन विष्णु जी के साथ-साथ मां तुलसी की पूजा अवश्य करें। तुलसी मां लक्ष्मी स्वरूपा हैं। शाम के समय तुलसी की वेदिका पर घी का दीपक जलाएं और कम से कम 5 या 11 बार परिक्रमा करें। इस उपाय से आपके जीवन में आ रही आर्थिक समस्याएं नष्ट हो जाएंगी।