लाइव न्यूज़ :

मेघालयः महज 2 सीटें जीतकर भी सरकार बनाने को उत्सुक बीजेपी, बैठकों का दौर जारी

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 4, 2018 13:28 IST

त्रिशंकु विधानसभा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। क्या गोवा की तरह यहां भी सरकार बनाने से वंचित रह जाएंगे...

Open in App

शनिवार (3 मार्च) को पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए गए। त्रिपुरा में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए पूर्ण बहुमत हासिल किया। नागालैंड में भी एनडीपीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने की स्थिति में है। 60 सीटों वाली मेघालय विधानसभा में बीजेपी ने सिर्फ दो सीटों पर जीत दर्ज की लेकिन सत्ता में आने के लिए उत्सुक दिखाई दे रही है।

मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति है जहां 23 सीटों के साथ कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। कांग्रेस ने राज्यपाल गंगा प्रसाद से मुलाकात की है और सरकार बनाने का दावा पेश किया है। इसके बावजूद मेघालय में गैर-कांग्रेसी सरकार लाने के लिए बीजेपी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। कांग्रेस के लिए गोवा एक सबक है जहां सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद सरकार बनाने में नाकामयाब रही थी।

जरूर पढ़ेंः पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के चुनावों की पूरी कवरेज

मेघालय के परिणाम के बाद भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने शनिवार शाम कहा कि मेघालय में कांग्रेस को बहुमत नहीं मिला है। वहां के विधायक जिसका समर्थन करेंगे उसकी सरकार बनेगी। मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। उसके खाते में 19 सीटें आई हैं। शनिवार दोपहर ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ और अहमद पटेल शिलॉन्ग पहुंच चुके हैं। अगर कांग्रेस को एनपीपी का समर्थन मिल जाता है तो सरकार बन जाएगी। लेकिन बीजेपी निर्दलीयों को मिलाकर एनपीपी के साथ सरकार बनाना चाहती है।

फिलहाल नेशनल पीपुल्स पार्टी के विधायकों की बैठक जारी है। पार्टी के अध्यक्ष कॉनराड के संगमा ने कहा कि इस मीटिंग में हम तय करेंगे कि हिमें किसके साथ जाना है।

टॅग्स :मेघालय विधानसभा चुनाव 2018विधानसभा चुनावनेशनल पीपुल्स पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)इंडियन नेशनल काँग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसमन्वय की राजनीति की जागती उम्मीद

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतजब अपने दुश्मन बनते हैं तो दुश्मन से भी अधिक भयानक होते हैं!

भारतवामपंथ ने अपनी आखिरी सरकार भी गंवाई 

भारतक्षेत्रीय पार्टियों के लिए गंभीर संक्रमण काल

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा