लाइव न्यूज़ :

दो लड़कियों से हुआ प्यार: एक ही मंडप में एक दूल्हा और दो दुल्हनों ने लिए सात फेरे; यहां जानें पूरी प्रेम कहानी

By स्वाति सिंह | Updated: January 7, 2021 16:39 IST

Open in App
1 / 10
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के टिकरालोहंगा गांव में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ही मंडप में एक लड़के ने दो लड़कियों के साथ सात फेरे लिये।
2 / 10
युवक ने अपनी शादी के कार्ड पर भी दोनों लड़कियों के नाम छपवाए थे। यह शादी तीन परिवारों की रजामंदी से हुई है।
3 / 10
टिकरालोंहगा निवासी चंदू मौर्य को करंजी निवासी हसीना बघेल और एरंडवाल की रहने वाली सुंदरी कश्यप से प्रेम हो गया था।
4 / 10
चंदू दोनों के साथ रिलेशनशिप में था। इस दौरान सुंदरी गर्भवती हो गई। सुंदरी को इस बात की जानकारी थी कि चंदू का हसीना से भी अफेयर चल रहा है और हसीना को भी पता था कि चंटू सुंदरी के साथ रिलेशनशिप में है।
5 / 10
इसी दौरान सुंदरी की गर्भवती होने की जानकारी तीनों के परिवार के लोगों को पता चल गई। जब गर्भवती सुंदरी के परिजनों ने चंदू पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने दोनों लड़कियों से शादी करने की इच्छा जाहिर की।
6 / 10
इसके बाद तीनों परिवार के लोग राजी भी हो गए और टिकरालोहंगा में ही शादी का आयोजन किया गया
7 / 10
हालांकि इस शादी को लेकर दो दुल्हन और दूल्हे के परिवार की तरफ से ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई।
8 / 10
चंदू ने दोनों लड़कियों के साथ एक ही मंडप में सात फेरे लिए। फिर गांव में रिसेप्शन का भोज भी दिया गया। जहां भोज की व्यवस्था की गई थी वहां दो दुल्हन और एक दूल्हे के बैठने के लिए स्टेज भी तैयार किया गया था। तीनों एक साथ एक ही स्टेज में बैठे और लोगों से शादी की बधाईयां ली।
9 / 10
बताया जा रहा कि शादी के पहले ही चंदू, हसीना और सुंदरी एक साथ बातें किया करते थे।
10 / 10
तीनों अलग-अलग गांव के निवासी थे और ऐसे में एक साथ बात करने के लिए मोबाइल में कांफ्रेंस के जरिये फोन कर बात करते थे।
टॅग्स :छत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबोरे में चावल के साथ कचरा भी निकला, एफडीओ का फोन बंद, गोदाम से चलने वाली गाड़ियों की मनमानी

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार