लाइव न्यूज़ :

FIFA World Ranking 2022: क्वार्टर फाइनल में हार के बावजूद शीर्ष पर ब्राजील, विश्व कप में खिताबी जीत के बावजूद अर्जेन्टीना इस स्थान पर, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 22, 2022 17:07 IST

Open in App
1 / 8
विश्व कप में खिताब जीत के बावजूद अर्जेन्टीना गुरुवार को जारी फीफा विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर नहीं पहुंच पाया।
2 / 8
ब्राजील की टीम अपना नंबर एक स्थान बरकरार रखने में सफल रही। कतर में हाल में संपन्न विश्व कप में ब्राजील को क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी लेकिन हाल के वर्षों के नतीजों से उसने इतने अंक जुटा लुए थे जो उसे रैंकिंग में शीर्ष पर रखने के लिए पर्याप्त थे।
3 / 8
अर्जेन्टीना की टीम नवीनतम रैंकिंग में एक स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर है। फाइनल में अर्जेन्टीना के हाथों शिकस्त झेलने वाले फ्रांस भी एक स्थान के फायदे से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
4 / 8
बेल्जियम की टीम दो स्थान के नुकसान से चौथे पायदान पर खिसक गई है। कतर में टीम इस एक मैच जीतने में सफल रही थी और ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई थी।
5 / 8
क्वार्टर फाइनल में शिकस्त झेलने वाले इंग्लैंड और नीदरलैंड क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर हैं। विश्व कप में तीसरे स्थान पर रही क्रोएशिया की टीम पांच स्थान के फायदे से सातवें नंबर पर पहुंच गई है।
6 / 8
विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहने के बावजूद यूरोपीय चैंपियन इटली आठवें स्थान पर है।
7 / 8
मोरक्को की टीम 11वें स्थान के साथ शीर्ष अफ्रीका की टीम है। उसे 11 स्थान का फायदा हुआ है। एशियाई परिसंघ की टीम में जापान 20वें स्थान के साथ शीर्ष टीम है और उसे नवीनतम रैंकिंग में चार स्थान का फायदा हुआ है।
8 / 8
ऑस्ट्रेलिया की टीम 11 स्थान के फायदे से 27वें नंबर पर पहुंच गई है। दोनों टीम विश्व कप के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। 
टॅग्स :फीफा विश्व कपफीफाArgentinaफ़्रांसBrazil
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रकृति की त्रिमूर्ति: डेविड एटनबरो, सिल्विया अर्ल, जेन गुडऑल

भारतजाक ताती की प्लेटाइम, लॉरी बेकर का कॉफी हाउस और शहर का सपना

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!