लाइव न्यूज़ :

Commonwealth Games: बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की रंगारंग शुरुआत, पीवी सिंधु और मनप्रीत सिंह ने तिरंगा थाम भारतीय दल की अगुवाई की, देखें तस्वीरें

By विनीत कुमार | Published: July 29, 2022 9:13 AM

Open in App
1 / 10
बर्मिंघम में 22वें राष्ट्रमंडल खेलों की रंगारंग शुरुआत हो गयी जिसमें खिलाड़ी अब एक दूसरे से स्वयं को अव्वल साबित करने की कोशिश करेंगे। ड्रम वादक अब्राहम पैडी टेटेह ने ‘राफ्टर्स’ से भरे अलेक्जेंडर स्टेडियम में उद्घाटन समारोह की शुरुआत की।
2 / 10
राष्ट्रमंडल खेल पहले ऐसे बड़े स्तर के खेल हैं जिन्हें कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद विभिन्न प्रतिबंधों के बिना आयोजित किया जा रहा है।
3 / 10
उद्घाटन समारोह में एक दिलचस्प नजारा उस समय दिखा जब लाल, सफेद और नीले रंग की 70 कारों ने मिलकर ब्रिटेन का ध्वज ‘यूनियन जैक’ बनाया। शहर के मोटर उद्योग इतिहास को बताने के लिए कारों को इस तरह से पेश किया गया।
4 / 10
औद्योगिक क्रांति को दर्शाने के लिए एक उग्र सांड का सहारा लिया गया जिसने इस रंगारंग समारोह में सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। खेलों का शुभंकर ‘पेरी द बुल’ है। चार्ली चैपलिन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस महान हास्य अभिनेता को शहर के नायक के रूप में पेश किया गया। असल में लंदन से लेकर बर्मिंघम तक उनका जन्म स्थान चर्चा का विषय रहा है।
5 / 10
इसके बाद भागीदार राष्ट्रों की परेड शुरू हुई। राष्ट्रमंडल खेलों की परंपरा के अनुसार पिछली बार के खेलों का मेजबान आस्ट्रेलिया परेड में सबसे पहले आया और उसके बाद ओसेनिया क्षेत्र के अन्य देश आये।
6 / 10
2010 के खेलों के मेजबान भारत का नंबर आया तो लोगों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का स्वागत किया। ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे थे।
7 / 10
परंपरा के अनुसार मेजबान इंग्लैंड ने अंतिम राष्ट्र के रूप में स्टेडियम में प्रवेश किया। जब इंग्लैंड की टीम स्टेडियम में पहुंची तो ‘‘वी विल, वी विल रॉक यू ’’ गीत बज रहा था। इसके बाद राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज फहराया गया और फिर सीजीएफ के अध्यक्ष मार्टिन ने अपना भाषण दिया।
8 / 10
आखिर में ‘प्रिंस ऑफ वेल्स’ ने खेलों की शुरुआत करने के लिये महारानी के संदेश को पढ़ा। ब्रिटिश ओलंपिक चैंपियन और राष्ट्रमंडल खेलों की तैराकी में चार स्वर्ण पदक जीतने वाले टॉम डेली समलैंगिक ध्वजवाहकों के दल के साथ क्वीन्स बैटन मशाल को अलेक्जेंडर स्टेडियम में लेकर आए।
9 / 10
लंदन ओलंपिक 2012 के बाद यह खेल ब्रिटेन के सबसे बड़े और खर्चीले खेल बनने जा रहे हैं। लंदन ओलंपिक खेलों के ठीक 10 साल बाद इनका आयोजन किया जा रहा है।
10 / 10
उद्घाटन समारोह के साथ ही 11 दिन तक चलने वाले खेलों की शुरुआत भी हो गई जिसमें 72 देशों के 5000 से अधिक खिलाड़ी 15 स्थलों पर 19 खेलों की 280 स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश करेंगे।
टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सपी वी सिंधुManpreet Singh
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलBadminton Asia Championships: पीवी सिंधू को मिली जीत, लक्ष्य सेन और श्रीकांत पहले दौर में हारे

अन्य खेलBadminton Asia Team Championships title 2024: भारतीय महिलाओं ने एशिया में तिरंगा लहराया, स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा, थाईलैंड को 3-2 से पराजित किया

अन्य खेलBadminton Asia Team Championships 2024: हमारी बेटी किसी से कम नहीं!, महिला टीम ने बैडमिंटन में रचा इतिहास, जापान को 3-2 से हराकर फाइनल में, थाइलैंड से टक्कर

भारत'कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले ने खेल के प्रति पिछली सरकार के रवैये को दिखाया', खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यूपीए सरकार पर साधा निशाना

अन्य खेलMadrid Spain Masters Super 300 Badminton Tournament: सिंगापुर की मिन को 24-22, 22-20 हराकर साल में पहली बार किसी प्रतियोगिता के फाइनल में पीवी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलArchery World Cup 2024: स्वर्ण पदक की हैट्रिक, शंघाई में ज्योति सुरेखा वेन्नम ने किया कमाल, तीरंदाजी विश्व कप में जलवा

अन्य खेलArchery World Cup 2024: झमाझम बरस रहे गोल्ड, अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेनाम ने स्वर्ण पदक जीता, शंघाई में स्वर्ण पदकों की हैट्रिक

अन्य खेलArchery World Cup: शनिवार को बड़ी खुशखबरी, दो गोल्ड पर कब्जा, तीरदाजों ने किया कमाल

अन्य खेलभारत की नंबर 1 टेबल टेनिस खिलाड़ी बनी श्रीजा अकुला, मनिका को पछाड़ा

अन्य खेलFIDE Candidates 2024: डी गुकेश ने रचा इतिहास, बने सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियनशिप के दावेदार