लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के 1,018 स्थानों से पहले बदल चुके हैं इन शहरों के नाम, लिस्ट में यूपी के तीन जिले शामिल

By मनाली रस्तोगी | Published: June 13, 2020 4:32 PM

Open in App
1 / 13
तमिलनाडु सरकार ने राज्य के कई शहरों और गांवों सहित एक हजार से अधिक बस्तियों के नामों के अंग्रेजी संस्करण को बदल दिया है। अब इन स्थानों के अंग्रेजी नाम भी तमिल वर्तनी और उच्चारण के अनुकूल होंगे। वहीं, इस मामले को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि तमिलनाडु के 1,018 स्थानों के नामों की अंग्रेजी वर्तनी में बदलाव बहुत मुश्किल काम था और दो साल की कड़ी मेहनत के बाद इसे पूरा किया गया। (फोटो सोर्स- ANI)
2 / 13
हालांकि, ये पहला मौका नहीं है जब किसी शहर का नाम बदला गया हो। देश में ऐसे कई शहर हैं, जिनके नाम पहले कुछ और थे। मगर अब उनके जिलों के नाम बदलकर कुछ और कर दिए गए हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
3 / 13
उत्तर प्रदेश के इस जिले का नाम आधिकारिक रूप से साल 2018 में बदलकर दीन दयाल उपाध्याय रख दिया गया। वैसे योगी आदित्यनाथ सरकार के दौरान मुगलसराय के अलावा अन्य जिलों के नाम भी बदले गए, जिसमें प्रयागराज और अयोध्या भी शामिल हैं।
4 / 13
उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2018 में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज रख दिया था।
5 / 13
साल 2018 में उत्तर प्रदेश सरकार ने मुगलसराय और इलाहाबाद के अलावा फैजाबाद का नाम भी बदला था। ऐसे में अब फैजाबाद अयोध्या जिले के नाम से जाना जाता है।
6 / 13
हरियाणा के कॉर्पोरेट हब में से एक गुड़गांव का नाम साल 2016 में बदलकर गुरुग्राम कर दिया गया।
7 / 13
केंद्र सरकार ने कर्नाटक के 11 शहरों के नाम बदलने की मंजूरी साल 2014 में दी थी। इस लिस्ट में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का नाम भी शामिल है। पहले बेंगलुरु का बंगलौर था, लेकिन बाद में इसे बदलकर दिया गया।
8 / 13
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई आज की तारीख में सबसे बिजी शहरों में से एक है। हालांकि, इस शहर की गिनती भी उस लिस्ट में होती है जिनके नाम पहले कुछ और थे और बाद में कुछ और। साल 1995 में बॉम्बे का नाम बदलकर मुंबई कर दिया गया।
9 / 13
साल 1991 तक शहर को त्रिवेंद्रम के नाम से जाना जाता था। मगर फिर सरकार ने इस जिले का मूल नाम तिरुवनंतपुरम में बदलने का फैसला किया। (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
10 / 13
कोच्चि भी एक ऐसा शहर है, जिसका नाम बाद में बदल दिया गया। कोच्चि का नाम पहले कोचीन था, लेकिन साल 1996 में इसे बदलकर कोच्चि कर दिया गया।
11 / 13
पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता का नाम 1 जनवरी 2001 से बदलकर कोलकाता हो गया।
12 / 13
इस लिस्ट में तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई भी शामिल है। पहले चेन्नई का नाम मद्रास था, लेकिन फिर साल 1996 में इसका नाम बदल दिया गया।
13 / 13
पुदुचेरी को प्यार से 'पोंडी' भी कहा जाता है। हालांकि, इस शहर का नाम भी बदलकर दिया गया। 1 अक्टूबर 2006 में आधिकारिक रूप से पोंडीचेरी का नाम बदलकर पुदुचेरी कर दिया गया। (भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :उत्तर प्रदेशतमिलनाडुमुंबईचेन्नईकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIAS Radha Raturi: पहली महिला अधिकारी, 18वें मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला, आखिर क्या है मुंबई से रिश्ता, पति भी रहे चुके हैं पुलिस महानिदेशक

कारोबारBudget Session UP 2024: आठवीं बार बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, सात लाख करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान, यूपी में मिशन 24 का लक्ष्य!

भारतUttar Pradesh DGP Prashant Kumar: 1990 बैच के आईपीएस, खाते में दर्ज कई रिकॉर्ड, 300 से अधिक एनकाउंटर, आखिर क्यों हैं सीएम योगी के खास!

क्राइम अलर्टBigg Boss 17: डोंगरी में मुनव्वर फारुकी के स्वागत ने बढ़ाई 'अरबाज' की मुसीबत, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

क्रिकेटIndian Street Premier League 2024: खाता खोलने के लिए तीन मैच तक इंतजार, 0,0,1 ऐसा था रिकॉर्ड, दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाज की कहानी, जानें

भारत अधिक खबरें

भारतHemant Soren News Live: शिबू सोरेन परिवार में कलह!, झामुमो सुप्रीमो की बड़ी बहू सीता ने कहा- कल्पना को मुख्यमंत्री बनाने के किसी भी कदम का विरोध करेंगी

भारतIndiGo flight के खिलाफ यात्रियों ने क्यों लगाए नारे, देखें वीडियो

भारतIIMC Deemed University Status: भारतीय जनसंचार संस्थान को डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा, डिप्लोमा के बजाय डिग्री प्रदान करने का अधिकार

भारतजम्मू-कश्मीर: बारामूला जिले के उड़ी में यात्री वाहन खाई में गिरा; 7 की मौत, 8 जख्‍मी

भारतElection 2024:MP BJP का 14 लोकसभा सीट जीतने का बिग प्लान,पानी से बरसेंगे वोट!