लाइव न्यूज़ :

Corona Update: मथुरा में दो कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मंदिरों में गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन कराने की हिदायत

By संदीप दाहिमा | Updated: April 25, 2022 15:39 IST

Open in App
1 / 5
मथुरा में दो कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सभी मंदिरों के प्रबंधकों को हिदायत दी है कि वे श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सावधानी बरतें और दिशा निर्देशों का सख्ती से अनुपालन कराएं।
2 / 5
गाजियाबाद में आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर मथुरा लौटी 33 वर्षीय एक महिला एवं उसके सात वर्षीय बेटे के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग पुनः सक्रिय हो गया है। जानकारी मिलते ही दोनों को पृथकवास में कर उपचार शुरु कर दिया गया है। कोविड सेल प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने सोमवार को बताया कि मथुरा का एक परिवार निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गाजियाबाद गया था।
3 / 5
वहां पर महिला और उसके बेटे की कोरोना जांच की गई। निजी लैब से कराई गई जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मथुरा में स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को पृथकवास में कर दिया है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने सोमवार को जिले के सभी मंदिर प्रबंधकों को निर्देश दिया है कि वे श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सावधानी बरतें।
4 / 5
उन्होंने कहा कि दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा आ रहे हैं। विशेषकर सप्ताहांत में इनकी संख्या हजारों तक पहुंच जाती है । ऐसे में कोविड-19 के सभी दिशा निर्देशों का सख्ती से अनुपालन किया जाए, और श्रद्धालुओं से भी कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मंदिरों में साफ-सफाई के साथ ही सैनिटाइजेशन का काम भी नियमित रूप से किया जाए।
5 / 5
उल्लेखनीय है कि राज्य में रविवार को 213 लोग संक्रमित पाए गए जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 1199 है। सबसे अधिक 98 संक्रमित रविवार को गौतमबुद्धनगर में पाए गए जबकि गाजियाबाद में 56 मरीज मिले। आगरा में 15 और लखनऊ में 10 संक्रमित पाए गए हैं। भाषा सं आनन्द प्रशांत नरेश नरेश
टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामथुराउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

कारोबारमथुरा वृंदावन नगर निगमः ‘मेरो मथुरा’ ऐप की शुरुआत?, जानिए फायदे

क्राइम अलर्टसुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता दिवाकर शर्मा को बंधक बनाकर दीं यातनाएं, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बलराज चौधरी, पत्नी और पुत्र सहित कुल 44 लोग हिरासत में, बड़ी संख्या में लाठी-डण्डे बरामद

भारतक्षमा-करुणा ही बुद्ध की वास्तविक ताकत, शांति, सह-अस्तित्व और करुणा विषय पर विचार गोष्ठी

ज़रा हटकेप्रथम स्थान पर 30 छात्रा?, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की पहले बैच की सभी छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला