लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: कल 71 सीट पर मतदान, एनडीए और महागठबंधन में टक्कर, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 27, 2020 3:05 PM

Open in App
1 / 10
बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत जिन 71 विधानसभा क्षेत्रों में 28 अक्टूबर को मतदान होना है, उनके लिए सोमवार की शाम प्रचार समाप्त हो गया। बिहार विधानसभा के प्रथम चरण के चुनाव प्रचार के दौरान प्रदेश में सत्ताधारी राजग का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन रैलियों को संबोधित की जहां उन्होंने मतदाताओं से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में फिर से राजग की सरकार बनाने का अपील की।
2 / 10
बिहार के विपक्षी महागठबंधन में शामिल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी प्रथम चरण में दो रैलियों को संबोधित किया । उनकी पार्टी कांग्रेस लालू प्रसाद की राजद और तीन वाम दलों के साथ मिलकर यह चुनाव लड़ रही है। भाजपा ने देश भर के कई दिग्गज नेताओं को प्रथम चरण के चुनाव प्रचार में लगा रखा था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे भाजपा के स्टार प्रचारकों ने केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों जैसे अयोध्या में राम मंदिर, तीन तालक, धारा 370 को हटाए जाने का बार-बार हवाला दिया।
3 / 10
69 वर्षीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ज़ोरदार प्रचार अभियान की शुरुआत वर्चुअल रैलियों से की और उसके बाद दर्जनों चुनावी सभाओं को संबोधित करने के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ भी मंच साझा किया। आम तौर पर ठंडे मिजाज के माने जाने नीतीश को कई जनसभाओं में अपने विरोध करने वालों को शांत करने पर भड़कते हुए देखा गया। राजद नेता तेजस्वी यादव, जिन्हें विपक्षी महागठबंधन ने अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में इस चुनाव में पेश किया है, की रैलियों में अधिक संख्या में लोगों के आने से उनके आलोचकों और विरोधियों की चिंता बढ़ा दी है।
4 / 10
अगर उन्हें लगता है कि CM होने के बावजूद उनकी नाक के नीचे भ्रष्टाचार होता गया और उन्हें जानकारी नहीं। तो हो सकता है कि वो इतने भोले हों। जांच में पता चल जाएगा कि 12करोड़ में से एकमात्र व्यक्ति जिसे बिहार में हुए भ्रष्टाचार की जानकारी नहीं वो हमारे मुख्यमंत्री जी: चिराग पासवान, LJP
5 / 10
नीतीश बाबू के माथे पर हार साफ लिखी है। मुख्यमंत्री जी तैश में आ गए हैं अब उनकी जुबान लड़खड़ा गई है इसलिए शायद वो इस प्रकार की व्यक्तिगत बातों पर उतर आए हैं: बिहार सीएम नीतीश कुमार के बयान 'बेटियों पर नहीं था भरोसा पैदा किए 9-9 बच्चे' पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला
6 / 10
हमारे बहाने नीतीश जी PM जी को निशाना बना रहे हैं,PM जी 6-7 भाई-बहन हैं।हमने पहले भी कहा है कि नीतीश जी थक चुके हैं वो हमें कितना भी गाली दें लेकिन वो बेरोज़गारी,गरीबी पर बात नहीं करना चाहतें।अगर ऐसी बोली वो बोलते हैं तो वो महिलाओं की मर्यादा को ठेस पहुंचा रहें:तेजस्वी यादव
7 / 10
इस चुनाव के दौरान लोजपा प्रमुख चिराग पासवान चर्चा का केंद्र बने रहे, जिन्होंने राजग में सहयोगी जद (यू) से नाता तोड़ लिया है और उन सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं जहां से जद (यू) के उम्मीदवार खड़े हैं। अपने पिता रामविलास पासवान की मृत्यु और उनके श्राद्ध कर्म के बाद 37 वर्षीय चिराग ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करना शुरू किया।
8 / 10
राज्य में अब तक प्रचार करने वाले अन्य प्रमुख नेताओं में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी, कांग्रेस नेता राज बब्बर और शत्रुघ्न सिन्हा, बसपा सुप्रीमो मायावती और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी शामिल हैं। सीपीआई के उभरते नेता कन्हैया कुमार भी मुख्य रूप से वाम दलों के उम्मीदवारों के लिए प्रचार अभियान में शामिल हुए।
9 / 10
इसके अलावा, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भाजपा का घोषणापत्र को जारी किया, जिसमें अन्य बातों के अलावा मुफ्त कोरोना वायरस टीकाकरण का वादा किया गया है। कई प्रमुख नेता चुनाव प्रचार करते समय कोरोना वायरस संक्रमित हो गए जिनमें उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी और सैयद शाहनवाज हुसैन भी शामिल हैं। कुल मिलाकर 1066 उम्मीदवार चुनाव के पहले चरण में अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जिनमें से 114 महिलाएँ हैं।
10 / 10
अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत जिन 71 विधान सभा क्षेत्रों में 28 अक्टूबर को मतदान होगा, उनके लिए सोमवार को शाम छह बजे से चुनाव प्रचार-प्रसार का कार्यक्रम थम गया है। गौरतलब है कि प्रथम चरण में कुल 31,371 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं तथा सभी मतदान केंद्रों पर अर्द्ध सैनिक बल तैनात रहेंगे। 
टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020आरजेडीलोक जनशक्ति पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयूनरेंद्र मोदीनीतीश कुमारसोनिया गाँधीराहुल गांधीतेजस्वी यादवजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM Modi in Varanasi: '10 साल में बनारस हमके बनारसी बना देलस" पीएम मोदी ने भोजपुरी में किया संबोधित

भारतBihar Politics News: पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ मंच पर दिखा शॉर्प शूटर!, भाजपा ने कहा-नई लेवल में पुरानी शराब

भारतMP में यात्रा वाली सियासतः जिस दिन राहुल MP पहुंचेंगे उसी समय हितग्राहियों से मिलेंगे मुख्यमंत्री-मंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री शाह भोपाल में अभियान की करेंगे शुरुआत

भारतBharat Jodo Nyay Yatra: मुरादाबाद में राहुल के साथ यात्रा में शामिल होंगी प्रियंका गांधी, आगरा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव देंगे साथ, जानिए

भारतBihar Vidhan Parishad Election 2024: मई में 11 सीट पर चुनाव, सीएम नीतीश, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन का कार्यकाल हो रहा पूरा, जानें समीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतUP Police Constable Paper Leak 2024: 60244 पदों पर भर्ती, 126 लोग अरेस्ट, संकट बनने लगा सिपाही भर्ती पेपर लीक का मसला, छात्रों का प्रदर्शन 

भारतTHANE NEWS: 2018 में नासिक के पास बस ने एसयूवी को मारी टक्कर, सड़क दुर्घटना मौत, एमएसीटी ने परिजनों को 7.50 प्रतिशत ब्याज सहित 1.49 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया

भारतबेंगलुरु: वैज्ञानिकों ने सिंगल सिंथेटिक मानव एंटीबॉडी विकसित की, जहरीले सांपों की विभिन्न प्रजातियों के खिलाफ काम करेगी

भारत'मुश्किल से दो मिनट के यौन सुख का आनंद लेने के लिए तैयार हो जाती हैं लड़कियां', कलकत्ता हाई कोर्ट की टिप्पणी पर उच्चतम न्यायालय करेगी सुनवाई, आखिर क्या है मामला

भारतNew Surrogacy Rules: देश में बदला सरोगेसी नियम: जोड़ों, एकल महिलाओं को लाभ, लेकिन शर्तें लागू