7th Pay Commission: इन 14.82 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली गिफ्ट, मिलेंगे हजारों रुपए By स्वाति सिंह | Published: November 07, 2020 1:50 PMOpen in App1 / 8दिवाली 2020 से पहले लाखों सरकारी कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट मिला है। उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवाली के मौके पर 14,82,187 राज्यकर्मियों को बड़ी सौगात दी है। कर्मियों को साल 2019-20 के लिए 30 दिनों के वेतन के बराबर बोनस (Bonus) मिलेगा।2 / 8उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश की विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस देगी। 3 / 8इस निर्णय से करीब 15 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राज्य कर्मचारियों, राजकीय विभागों के कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, स्थानीय निकायों के कर्मचारियों तथा राज्य सरकार के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को वर्ष 2019-20 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस के भुगतान करने का निर्णय लिया गया है। 4 / 8इस निर्णय से कुल लगभग 15 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। 5 / 8उन्होंने बताया कि एक कर्मचारी को अधिकतम 6,908 रुपए बोनस मिलेगा। 6 / 8तदर्थ बोनस की 75 प्रतिशत धनराशि भविष्य निधि खाते में जमा की जाएगी तथा शेष 25 प्रतिशत का भुगतान नकद किया जाएगा। 7 / 8प्रवक्ता ने बताया कि जो कर्मचारी भविष्य निधि खाते के सदस्य नहीं हैं, उन्हें धनराशि राष्ट्रीय बचतपत्र (एनएससी) के रूप में प्रदान की जाएगी। 8 / 8तदर्थ बोनस भुगतान से राज्य सरकार पर कुल 1022.75 करोड़ रुपए का व्ययभार आएगा। और पढ़ें Subscribe to Notifications