लाइव न्यूज़ :

Bihar Lok Sabha Election: 'तेजस्वी यादव के पिता ने 15 साल बिहार में मज़ाक ही किया', तेजस्वी पर बरसे सम्राट चौधरी

By धीरज मिश्रा | Updated: April 28, 2024 11:43 IST

Bihar Lok Sabha Election: बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आरजेडी पर निशाना साधा। चौधरी ने कहा कि देश में मज़ाक नहीं हो रहा है। तेजस्वी यादव के पिता ने 15 साल बिहार में मज़ाक ही किया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, देश लोकतंत्र है यह किसी परिवार का गुलाम नहींनरेंद्र मोदी ने 80 करोड़ लोगों को खाना दिया हैतेजस्वी के पिता लालू प्रसाद यादव ने 15 साल में बिहार को क्या दिया है

Bihar Lok Sabha Election:बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आरजेडी पर निशाना साधा। चौधरी ने कहा कि देश में मज़ाक नहीं हो रहा है। तेजस्वी यादव के पिता ने 15 साल बिहार में मज़ाक ही किया। देश लोकतंत्र है यह किसी परिवार का गुलाम नहीं। नरेंद्र मोदी ने 80 करोड़ लोगों को खाना दिया है। 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत से जोड़ने का काम किया। वह बताए न 15 साल में लालू प्रसाद यादव ने बिहार को क्या दिया है। यह सिर्फ बिहार की जनता ही जानती है। हर कोई बोलने और सपने देखने के लिए स्वतंत्र है।

सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव के उस बयान पर जवाब दिया है जिसमें तेजस्वी ने कहा था कि पीएम मोदी ने बिहार के लिए क्या किया है। दरअसल, बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। इस बीच बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में शनिवार को पहुंचे थे। यहां पर एक चुनावी सभा आयोजित की गई थी। यहां पर तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को टारगेट पर लिया। तेजस्वी ने कहा कि बिहार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या किया है।

तेजस्वी ने कहा कि मोदी ने सिर्फ 10 साल में झूठ ही झूठ बोला है। पीएम मोदी झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं। 2014 में आए थे तो पीएम ने कहा था कि मोदी आएगा तो अच्छे दिन आएगा। साल में दो करोड़ रोजगार देगा। मोदी आएगा तो महंगाई खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अपने भाषणों के माध्यम से समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि आप बिहार आते हैं तो हिन्दु-मुस्लिम की बात मत करो, नौकरी-रोजगार की बात करो। तेजस्वी ने कहा कि अभी पीएम बिहार आए थे। दो जगह पर चुनावी सभा को संबोधित किया। लेकिन, यहां भी उन्होंने यह नहीं बताया कि अगले पांच साल में बिहार-देश के लिए उनका क्या विजन है। 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवनीतीश कुमारआरजेडीजेडीयूBJPबिहारलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल