लाइव न्यूज़ :

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में अभिनेता साहिल खान गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ से की गिरफ्तारी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 28, 2024 11:25 IST

मुंबई पुलिस ने महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में जाने-माने अभिनेता साहिल खान को छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी से पहले जमानत के उनके अनुरोध को बॉम्बे हाई कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमहादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में अभिनेता साहिल खान को छत्तीसगढ़ में गिरफ्तारजमानत के उनके अनुरोध को बॉम्बे हाई कोर्ट ने अस्वीकार कर दियासाहिल और तीन अन्य को एसआईटी ने दिसंबर 2023 में पूछताछ के लिए बुलाया था

नई दिल्ली: मुंबई पुलिस ने महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में जाने-माने अभिनेता साहिल खान को छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी से पहले जमानत के उनके अनुरोध को बॉम्बे हाई कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया। इसके बाद मुंबई साइबर सेल की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने उन्हें छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार कर लिया।

इससे पहले, साहिल और तीन अन्य को एसआईटी ने दिसंबर 2023 में पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन साहिल पेश नहीं हुए थे। उन्होंने दावा किया कि मैसर्स के साथ अनुबंध के तहत वह महज एक ब्रांड प्रमोटर थे। गिरफ्तारी के बाद  साहिल को रायपुर से मुंबई ले जाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, वह लोटस ऐप 247 में भागीदार था और उसे आज बाद में अदालत में पेश किया जाना है। साहिल खान ने सट्टेबाजी मंच के साथ किसी भी प्रत्यक्ष भागीदारी से इनकार किया है।

साहिल ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि उनके पास 24 महीने का एक कॉन्ट्रैक्ट था जिसमें उन्हें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो को बढ़ावा देने के लिए 3 लाख हर महीने मिलते थे। हालाँकि, इस स्पष्टीकरण के बावजूद, अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। 

बता दें कि 'स्टाइल' और 'एक्सक्यूज़ मी' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए पहचाने जाने वाले साहिल ने अपना ध्यान फिटनेस पर केंद्रित कर दिया है और फिटनेस सप्लीमेंट्स में विशेषज्ञता वाली कंपनी डिवाइन न्यूट्रिशन के संस्थापक हैं। 2023 में महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले की जांच कर रही अपराध शाखा ने साहिल खान और तीन अन्य को 15 दिसंबर को अपने बयान देने के लिए बुलाया था।  इसके बावजूद, खान जांच के लिए पुलिस के बुलावे पर नहीं आए। इस दौरान वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे। 

बता दें कि मुंबई में महादेव सट्टेबाजी ऐप से जुड़ी 15,000 करोड़ रुपये की कथित जुए और साइबर धोखाधड़ी की प्राथमिकी की जांच का जिम्मा मुंबई अपराध शाखा को सौंप दिया गया है। मामले में विस्तृत जांच की आवश्यकता को देखते हुए मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर ने इसे अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दिया। पुलिस ने इससे पहले कहा था कि 2019 से धोखाधड़ी करने के आरोप में ऐप के ‘प्रवर्तक’ सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, शुभम सोनी और अन्य सहित 32 लोगों के खिलाफ इस महीने की शुरुआत में मुंबई के माटुंगा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी के अनुसार, आरोपियों ने लोगों से करीब 15 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबई पुलिसहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज