Health Tips: बीमारियों से बचना है तो, आज ही खाना शुरू कर दें ये 6 चीजें By संदीप दाहिमा | Published: September 06, 2022 6:45 AMOpen in App1 / 6लहसुन का सेवन करना काफी लाभदायक होता है। इसके सेवन से शरीर में रक्त संचार बेहतर तरीके से होता है और यह एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट भी है। लहसुन में सल्फर और एलीसिन दो ऐसे तत्व है, जो इसे बेहद खास बनाते हैं। यह दोनों तत्व की सूची में खून के आवागमन को तेज करते हैं। और नसों को रिलैक्स करके ब्लड प्रेशर को कम करते हैं।2 / 6दूध पीने से शरीर को कैल्शियम की भरपूर मात्रा मिलती है। जो हड्डियों और दातों को हमेशा मजबूत बनाए रखने में मदद करती है। सोयाबीन भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसका सही से सेवन करने से शरीर कुछ ही दिनों में ताकतवर बन जाता है। सोयाबीन के नियमित सेवन से शरीर की कमजोरी हमेशा के लिए खत्म हो जाती है।3 / 6खजूर खाने से शरीर को भरपूर एनर्जी और पोषक तत्व मिलते हैं और दिमाग भी तेज होता है। सभी लोगों को रोजाना 5-6 खजूर खाने चाहिए।4 / 6मुनक्का भी वजन बढ़ाने के लिए बहुत ही अच्छा उपाय है। आप या तो मुनक्के को रात में जमकर अच्छे से खाए या फिर इसे दूध में उबालकर उसमें शहद डालकर पिएं। इससे आपका वजन भी बढ़ेगा और आप हेल्दी भी रहेंगे। मुनक्के की जगह अगर आप किशमिश का भी इस्तेमाल करते हैं तो यह भी बहुत फायदा करेगा।5 / 6वजन बढ़ाने और बॉडी को बनाने के लिए रोटी में और दाल में घी मिलाकर खाया करें। इसके अलावा शक्कर में घी मिलाकर खाने से भी मोटापा बढ़ता है।6 / 6यह चीज टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसी कई पोषक तत्वों से भरपूर पीनट बटर आपको कई गंभीर बीमारियों से भी बचाता है। और पढ़ें Subscribe to Notifications