सुबह खाली पेट पपीता खाने के 7 फायदे, कोलेस्ट्रॉल और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव By संदीप दाहिमा | Published: December 02, 2021 7:27 PMOpen in App1 / 7पीले रंग का यह फल कैलोरी में कम होने के अलावा फाइबर का एक उत्कृष्ट स्रोत माना जाता है। यह वजन कम करने में मदद करता है और यहां तक कि कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखता है। 2 / 7यह विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और पाचन तंत्र को साफ करने में सहायक है। यह सूजन, पेट खराब और कब्ज जैसे पाचन विकारों को दूर रखने के लिए भी जाना जाता है।3 / 7कैंसर से बचाव के लिए पपीते के का सेवन करना फायदेमंद रहता है। इसमें आइसिथियोनट नाम का एक तत्व पाया जाता है जो कैंसर के इलाज और बचाव में बहुत कारगर हो सकता है।4 / 7पपीता लीवर के लिए बेहतरीन होते हैं। ये लीवर सिरोसिस में काफी फायदेमंद होता है। आप चाहें तो इसे नींबू के रस के साथ ले सकते हैं। सुबह खाली पेट इसके सेवन से काफी फायदा होता है।5 / 7पपीते में ल्यूटिन, ज़ेक्सैंथिन और विटामिन ई सहित कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। इसके सेवन से त्वचा को भी फायदा होता है। 6 / 7अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको रोजाना सुबह उठकर खाली पेट पपीता खाना चाहिए। फाइबर से भरपूर और कम कैलोरी वाला यह फल आपका पेट फुल रखता है। 7 / 7पपीता अपने उच्च पोषक तत्व और फाइबर सामग्री के लिए जाना जाता है। पपीता विटामिन से समृद्ध है जैसे कि प्रो-विटामिन ए, सी, और फाइटो विटामिन के। इसके अलावा, इसमें फास्फोरस, मैग्नीशियम और बीटा जैसे अन्य पदार्थ भी होते हैं। और पढ़ें Subscribe to Notifications