Photos: अरबी के पत्ते खाने के अनजाने फायदे जानकर रह जाएंगे दंग By ललित कुमार | Published: October 06, 2018 11:17 AM
Open in App 1 / 9 अरबी के पत्तों की सब्जी और इन पत्तों के बने हुए पकोड़े खाने में जितना मजा आता है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि स्वादिष्ट होने के साथ साथ यह हमारे शरीर के भी फायदेमंद होते हैं। अरबी के पत्तों में मौजूद विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, पोटेशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर के लिए लाभकारी होते हैं लेकिन हम आपको आज अरबी के पत्तों को खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे... 2 / 9 इन पत्तों में विटामिन ए की मात्रा भरपूर होती है, जो हमारी आखों की रौशनी को तेज करने में मददगार है। 3 / 9 ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने के लिए अरबी के पत्तों का सेवन जरूर करें, इन पत्तों को खाने से आपको तनाव जैसी समस्या से उभरने में भी मदद मिलती है। 4 / 9 पेट से जुड़ी परेशानी के लिए आप अरबी के पत्ते को डंठल को पानी में उबाल लें और इसमें थोड़ा सा घी मिलाकर कम से कम 3 दिनों तक दिन में दो बार लें। इससे आपको जरूर फायदा मिलेगा। 5 / 9 चेहरे पर पिम्पल्स या दाने हो जाने पर अरबी के पत्तों को जलाकर इसकी राख को नारियल तेल में मिलाकर लगाने से फायदा होगा। 6 / 9 जोड़ों के दर्द से निज़ात पाने के लिए अरबी के पत्तों का सेवन करना चाहिए। 7 / 9 इन पत्तों में मौजूद फाइबर मेटाबॉलिज्म को सक्रिय बनाते हैं यही कारण है हमारा वजन कंट्रोल रहता है। 8 / 9 अरबी के पत्तों को खाने से आपको एसिडिटी से होनी परेशानी में भी फायदा होगा। 9 / 9 इन पत्तों को उबल कर इनमें नमक मिलाकर खाने से नपुंसकता दूर होती है और स्पर्म काउंट भी बढ़ता है। और पढ़ें