लाइव न्यूज़ :

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों एक और अलाउंस बढ़ाया, सैलरी में आएगा बंपर उछाल, यहां जानें सबकुछ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 18, 2021 12:03 IST

Open in App
1 / 7
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों तथा पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता बहाल किया। जुलाई से इसे 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत किया गया।
2 / 7
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। अगले महीने यानी अगस्त 2021 से संशोधित दरों के अनुसार बढ़ा हुआ एचआरए प्राप्त होगा।
3 / 7
इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों के वेतन के साथ-साथ पेंशन में भी काफी बढ़ोतरी की गई है। केंद्र ने दावा किया है कि एचआरए में बढ़ोतरी की गई है क्योंकि महंगाई भत्ता 25 प्रतिशत को पार कर गया है।
4 / 7
सरकार के आदेश के अनुसार केंद्र सरकार के कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस (HRA) की गणना निम्न तरीके से की जाएगी। 'X' श्रेणी के शहरों में रहने वालों के लिए यह बढ़ोतरी 27 फीसदी होगी। इसी तरह 'वाई' और 'जेड' कैटेगरी के निवासियों के लिए यह बढ़ोतरी क्रमश: 18 फीसदी और 9 फीसदी होगी।
5 / 7
एक्स श्रेणी के शहर वे हैं जिनकी आबादी 50 लाख से अधिक है। वाई और जेड श्रेणी के शहर वे हैं जिनकी आबादी क्रमशः 5 लाख से अधिक और पांच लाख से कम है।
6 / 7
केंद्र ने पिछले हफ्ते घोषणा की कि उसने 1 जुलाई, 2021 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) बढ़ा दी है, जबकि भत्ते की दर को बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर दिया है। जब डीए 50 प्रतिशत को पार कर जाएगा, तो एचआरए की दरें भी क्रमशः 30%, 20% और 10% तक संशोधित की जाएंगी।
7 / 7
इस कदम से 48.34 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65.26 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा क्योंकि डीए, डीआर बढ़ोतरी और एचआरए बढ़ोतरी के साथ, कर्मचारियों को अपने घर ले जाने के वेतन और पीएफ योगदान में भी उछाल दिखाई देगा।
टॅग्स :भारत सरकारनरेंद्र मोदीकर्मचारी भविष्य निधि संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत