लाइव न्यूज़ :

विश्व चैंपियन गीतिका की युवा राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में जीत से शुरुआत

By भाषा | Updated: July 18, 2021 18:47 IST

Open in App

सोनीपत, 18 जुलाई गत विश्व चैंपियन गीतिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां युवा राष्ट्रीय मुक्केबाज चैंपियनशिप के महिला 48 किग्रा वर्ग के पहले दौर में पायल जाला को हराकर विजयी शुरुआत की।

दिल्ली पब्लिक स्कूल में हो रहे इस टूर्नामेंट के साथ कोविड-19 महामारी के कारण एक साल से अधिक समय के अंतराल के बाद देश में घरेलू मुक्केबाजी की वापसी हो रही है।

हरियाणा की गीतिका ने गुजरात की जाला को कोई मौका नहीं दिया और शुरुआत से ही दबदबा बनाया जिसके कारण रैफरी ने पहले दौर में ही मुकाबला रोककर उन्हें विजेता घोषित किया।

गीतिका उन सात भारतीय महिला मुक्केबाजों में शामिल थीं जिन्होंने इस साल पोलैंड में युवा विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था।

मौजूदा चैंपियनशिप वैश्विक महासंघए एआईबीए के नए वजन वर्गों के अनुसार हो रही है जिसमें पुरुष वर्ग में 13 जबकि महिला वर्ग में 12 वजन वर्ग की स्पर्धाएं शामिल हैं।

पहले दिन महिला वर्ग में 32 मुकाबले हुए। महाराष्ट्र की मृणाल जाधव ने महिला 57 किग्रा वर्ग में राजस्थान की अंजू को 5-0 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई जबकि मणिपुर की तिंगमिला ने भी महिला 48 किग्रा वर्ग में कर्णाटक की लाचेनबी थोंगराम को 3-2 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

पुरुष वर्ग में पहले दिन 60 मुकाबले हुए।

युवा पुरुष और महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप का चौथा टूर्नामेंट 23 जुलाई तक चलेगा जबकि जूनियर लड़कों की तीसरी राष्ट्रीय चैंपियनशिप और जूनियर लड़कियों की चौथी राष्ट्रीय चैंपियन 26 से 31 जुलाई तक होगी।

यह टूर्नामेंट 17 से 31 अगस्त तक दुबई में होने वाली 2021 एएसबीसी युवा एवं जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप का चयन टूर्नामेंट होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!