लाइव न्यूज़ :

तेवतिया का अर्धशतक बेकार, चंडीगढ़ ने हरियाणा को तीन विकेट से हराया

By भाषा | Updated: February 21, 2021 18:59 IST

Open in App

कोलकाता, 21 फरवरी राहुल तेवतिया ने भारतीय टीम में जगह बनाने का जश्न 39 गेंद में 73 रन की पारी खेलकर मनाया लेकिन उनका यह प्रयास बेकार हो गया क्योंकि चंडीगढ़ ने रविवार को यहां विजय हजारे ट्राफी ग्रुप ई के शुरूआती मुकाबले में हरियाणा पर तीन विकेट से जीत दर्ज की।

तेवतिया को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के लिये भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में चुना गया था, उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान छह छक्के और चार चौके जमाये।

हरियाणा ने हिमांशु राणा के 102 रन (125 गेंद, 11 चौके और एक छक्का) और अरूण चापराणा के साथ पहले विकेट के लिये 115 रन की साझीदारी से अच्छी शुरूआत की।

लेकिन चंडीगढ़ के गेंदबाजों ने उनका मध्यक्रम चरमरा दिया जिसके बाद हरियाणा ने तेवतिया की अर्धशतकीय पारी से 50 ओवर में नौ विकेट पर 299 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ ने कप्तान मनन वोहरा के शतक और अंकित कौशिक के अर्धशतक से तीन गेंद रहते जीत हासिल कर ली।

वोहरा ने 120 गेंद में नौ चौके और दो छक्के से 117 रन और कौशिक ने 66 गेंद में 78 रन बनाये।

एक अन्य मैच में बंगाल ने सेना पर 70 रन की जीत से ईडन गार्डन्स पर अपना अभियान शुरू किया।

सैयद मुश्ताक अली टी20 के ग्रुप चरण से बाहर होने वाली बंगाल ने कैफ अहमद (75 रन) और अनुष्टुप मजूमदार (58 रन) के अर्धशतकों से छह विकेट पर 315 रन बनाये।

इसके बाद गेंदबाजों की बदौलत सेना को 49.4 ओवर में 245 रन पर समेट दिया। बंगाल के तेज गेदबाजों की तिकड़ी ईशान पोरेल, मुकेश कुमार और आकाश दीप ने दो दो विकेट हासिल किये। बायें हाथ के स्पिनर शाहबाज अहमद को भी दो विकेट मिले।

वहीं सौराष्ट्र ने एक अन्य मैच में जम्मू कश्मीर को तीन विकेट से हरा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Assembly bye-elections 2026: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने डाला अपना वोट, बारामती की जनता से की वोटिंग की अपील, देखें तस्वीरें

भारतAssembly Elections 2026: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आज वोटिंग, पीएम मोदी ने जनता से की मतदान की अपील

विश्वकहना मुश्किल है कि ये मजाक है या बेशर्मी !

भारतपुस्तकें करती हैं विवेक, करुणा और सहिष्णुता का विकास 

पूजा पाठGuru Pushya Nakshatra: आज गुरु पुष्य नक्षत्र और गंगा सप्तमी का महासंयोग, अक्षय फल की प्राप्ति के लिए ज़रूर करें ये कार्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!