लाइव न्यूज़ :

चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला से बाहर शादाब

By भाषा | Updated: December 26, 2020 11:57 IST

Open in App

इस्लामाबाद , 26 दिसंबर (एपी) पाकिस्तान के हरफनमौला शादाब खान बायीं जांघ में लगी चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले महीने घरेलू श्रृंखला नहीं खेल सकेंगे ।

न्यूजीलैंड में एमआरआई स्कैन के बाद डॉक्टरों ने शादाब को छह सप्ताह आराम की सलाह दी है । उन्हें नेपियर में तीसरे टी20 मैच के दौरान चोट लगी थी जिसकी वजह से वह पहला टेस्ट भी नहीं खेल सके ।

टीम के डॉक्टर सोहेल सलीम ने कहा कि शादाब की यह चोट नयी है और वह चोट नहीं है जो पिछले महीने उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते समय लगी थी ।

शादाब पाकिस्तानी टीम के साथ न्यूजीलैंड में ही रहेंगे लेकिन क्राइस्टचर्च में तीन जनवरी से दूसरा टेस्ट भी नहीं खेल पायेंगे ।

दक्षिण अफ्रीका टीम 26 जनवरी से 14 फरवरी तक पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट और तीन टी20 मैच खेलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतBaramati Assembly bye-elections 2026: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने डाला अपना वोट, बारामती की जनता से की वोटिंग की अपील, देखें तस्वीरें

भारतAssembly Elections 2026: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आज वोटिंग, पीएम मोदी ने जनता से की मतदान की अपील

विश्वकहना मुश्किल है कि ये मजाक है या बेशर्मी !

भारतपुस्तकें करती हैं विवेक, करुणा और सहिष्णुता का विकास 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!