लाइव न्यूज़ :

चेंचो गिएल्त्सेन के दो गोल से पंजाब एफसी ने टीआरएयू को हराया

By भाषा | Updated: February 4, 2021 22:23 IST

Open in App

कल्याणी, चार फरवरी भूटान के फुटबॉल खिलाड़ी चेंचो गिएल्त्सेन के शानदार खेल के दम पर पंजाब एफसी ने आई-लीग टूर्नामेंट में गुरुवार को यहां टिडिम रोड एथलेटिक यूनियन (टीआरएयू) एफसी को 2-0 से शिकस्त दी।

मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये गिएल्त्सेन ने मैच के दोनों हाफ में एक-एक गोल किया। उन्होंने 42वें मिनट में पहला जबकि 64वें मिनट में दूसरा गोल किया। मौजूदा सत्र में उनके नाम अब चार गोल हो गये ंहै।

पंजाब की टीम ने जीत की राह पर वापसी की तो वहीं मणिपुर की टीआरएयू को मौजूदा सत्र में पहली बार हार का सामना करना पड़ा।

इस जीत के साथ पंजाब की टीमें के छह मैचों में आठ अंक हो गये हैं और वह तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गयी। टीआरएयू की टीम हार के बाद सातवें पायदान पर फिसल गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके ने आयुष म्हात्रे की जगह राइट-आर्म पेसर आकाश मधवाल को टीम में किया शामिल

क्राइम अलर्टपूर्णिया गुलाबबाग रेड लाइट एरियाः 9 नाबालिग को देह व्यापार से मुक्त कराया, हिरासत में  16 महिला और 7 पुरुष, संचालक-दलाल फरार

क्राइम अलर्टछोटी बहन के साथ किताब खरीदने बाजार गई थी नाबालिग छात्रा, होटल ले जाकर सतीश कुमार ने पार की दरिंदगी की सारी हदें, वीडियो किया वायरल

भारतUP Board 10th, 12th Results 2026 Declared: 90.42 फीसदी रहा दसवीं का परिणाम और इंटरमीडिएट का 80.38 प्रतिशत

भारतUP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश? ऐसे करें तुरंत चेक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!