लाइव न्यूज़ :

युवेंटस की सेरी ए में पहली जीत, एसी मिलान भी जीता

By भाषा | Updated: September 23, 2021 11:46 IST

Open in App

रोम, 23 सितंबर (एपी) युवेंटस ने मोइज कीन, फेडरिको चीसा और मैथियास डि लिट के गोल की मदद से स्पेजिया को 3-2 से हराकर इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए के वर्तमान सत्र में पहली जीत दर्ज की।

कीन ने 28वें मिनट में गोल करके युवेंटस को बढ़त दिलायी लेकिन स्पेजिया के इमैनुएल गियासी ने 33वें मिनट में बराबरी का गोल दाग दिया।

इसके बाद यानिस एंटिस्ते ने 49वें मिनट में स्पेजिया को 2-1 से आगे कर दिया। ऐसे में चीसा ने 66वें और मैथियास ने 72वें मिनट में गोल करके अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।

युवेंटस की पांच मैचों में यह पहली जीत है। उसके पांच अंक हैं तथा वह शीर्ष पर काबिज इंटर मिलान और एसी मिलान से आठ अंक पीछे है।

एसी मिलान ने एक अन्य मैच में ब्राहिम डियाज और थियो हर्नानडेज के दूसरे हाफ में किये गये गोल की बदौलत वेनेजिया पर 2-0 से जीत दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतट्रक ब्रेक फेल और कंटेनर से टकराया, दोनों ट्रकों के बीच ऑल्टो फंसी, 12 लोग जिंदा जले और कई घायल, वीडियो

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: कैसे पहुंचे बाबा द्वार?, चार धाम रजिस्ट्रेशन से लेकर हेलीकॉप्टर बुकिंग, यहाँ 'ए टू जेड' जानकारी

भारतWomen’s Reservation Bill: नारी वंदन बिल... एक अधूरी उम्मीद

विश्वअमेरिका और ईरान जंगः अविश्वास की आग में झुलस रहे पाकिस्तान के जनरल आसिम मुनीर

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!