लाइव न्यूज़ :

जेहान, मुंबई फाल्कन्स एफ3 एशिया चैंपियनशिप में जीते

By भाषा | Updated: February 4, 2021 21:49 IST

Open in App

अबु धाबी , चार फरवरी भारत के शीर्ष रेसर जेहान दारूवाला ने गुरुवार को यहां फार्मूला 3 एशियाई चैंपियनशिप में मुंबई फाल्कन्स के लिए जीत दर्ज की।

मुंबई फाल्कन्स आल इंडियन टीम है।

जेहान ने पोल पोजीशन से शुरुआत की और महाद्वीप की शीर्ष चैंपियनशिप के दूसरे दौर की पहली रेस में आसान जीत दर्ज की।

पहले क्वालीफाइंग सत्र में जेहान एक मिनट 52 सेंकेंड से कम का समय लेने वाले एकमात्र रेसर रहे। इसके बाद उन्होंने पोल पोजीशन से शुरुआत करते हुए जीत दर्ज की। जेहान ने इस दौरान सबसे तेज लैप भी निकाला जिससे वह शुक्रवार को दूसरी रेस में भी पोल पोजीशन से शुरुआत करेंगे।

मुंबई फाल्कन्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में यह पहली जीत है। साथ ही एशियाई फार्मूला 3 चैंपियनशिप में भी यह किसी भारतीय टीम की पहली जीत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या वानखेड़े स्टेडियम में खेलेंगे धोनी और रोहित?, कोचिंग स्टाफ ने क्या दी जानकारी?

विश्वVIDEO: देखिए कैसे होर्मुज़ में नकाबपोश ईरानी कमांडो ने भारत जा रहे जहाज़ को कब्जे में लिया

भारतनई सरकार जरूर बनी, रास्ता पुराना वाला ही सही?, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा-जनता को नीतीश कुमार ही पसंद, वादे करेंगे पूरे?

क्राइम अलर्टDelhi rape-murder: आरोपी राहुल मीणा ने IRS अधिकारी की बेटी की हत्या करने से पहले एक अन्य महिला का भी किया था रेप

भारतकोई हमें बंगाली बाबू, कोई बिहारी बाबू कहता?, TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- मैं हिंदुस्तानी बाबू हूं, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!