लाइव न्यूज़ :

एक सदस्य के कोविड पॉजिटिव होने के बाद ओलंपिक क्वालीफायर से हटी भारतीय टीम

By भाषा | Updated: April 7, 2021 15:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल भारत की 16 सदस्यीय जूडो टीम को किर्गिस्तान के बिशकेक में चल रहे एशिया-ओसियाना ओलंपिक क्वालीफायर से बाहर होने को बाध्य होना पड़ा जब टूर्नामेंट की शुरुआत से ठीक पहले एक खिलाड़ी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया।

यह जूडो खिलाड़ी किर्गिस्तान पहुंचने के बाद परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया।

भारतीय जूडो महासंघ (जेएफआई) के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘हां, बिशकेक पहुंचने के बाद पांच अप्रैल को आधिकारिक वजन से ठीक पहले टीम का एक खिलाड़ी पॉजिटिव पाया गया और अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ के दिशानिर्देशों के कारण पूरी टीम को बाहर होने को बाध्य होना पड़ा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘टीम में 12 खिलाड़ी और चार कोच थे।’’

एशिया-ओसियाना चैंपियनशिप बिशेकेक में मंगलवार को शुरू हुई और शनिवार को खत्म होगी।

टीम में सुशीला देवी (महिला 48 किग्रा), जसलीन सिंह सैनी (पुरुष 66किग्रा), तुलिका मान (महिला 78 किग्रा) और अवतार सिंह (पुरुष 100 किग्रा) जैसे खिलाड़ी शामिल थे। ये चारों एक महाद्वीपीय कोटे की दौड़ में थे।

सूत्र ने कहा, ‘‘पूरा दल अब बिशकेक में 14 दिन पृथकवास में रहेगा।’’

सूत्र ने इस सभी समस्या के लिए जेएफआई के कुप्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि महासंघ ने पूरे दल को एक साथ यात्रा कराके देश की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाया है।

उन्होंने कहा, ‘‘चार कोच सहित पूरी टीम एक साथ बिशकेश गई जिससे बचा जा सकता था। पूरी टीम ने एक साथ यात्रा की और वहां पहुंचने पर एक खिलाड़ी पॉजिटिव आया तो इससे अन्य खिलाड़ियों की उम्मीदें भी टूट गईं। इससे बचा जा सकता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Pushya Nakshatra: आज गुरु पुष्य नक्षत्र और गंगा सप्तमी का महासंयोग, अक्षय फल की प्राप्ति के लिए ज़रूर करें ये कार्य

पूजा पाठRashifal 23 April 2026: आज गुरु पुष्य योग में इन 4 राशियों का होगा महाकल्याण, धन-दौलत में होगी वृद्धि

क्रिकेट5 मैच की सीरीज पर 3-0 से कब्जा, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 9 विकेट से हराया, कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने 53 गेंद में खेली 115 रन की आतिशी पारी

पूजा पाठPanchang 23 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतट्रक ब्रेक फेल और कंटेनर से टकराया, दोनों ट्रकों के बीच ऑल्टो फंसी, 12 लोग जिंदा जले और कई घायल, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!