लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद एफसी की नजरें प्ले आफ का दावा मजबूत करने पर

By भाषा | Updated: February 21, 2021 19:12 IST

Open in App

वास्को, 21 फरवरी पिछले 10 मैचों से अजेय हैदराबाद एफसी की टीम इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को यहां एटीके मोहन बागान के खिलाफ मुकाबले में जीत के साथ प्ले आफ में जगह बनाने का अपना मजबूत करने उतरेगी।

हैदराबाद एफसी से अधिक उम्मीदें नहीं थी लेकिन टीम ने लीग के मौजूदा सत्र में सभी को हैरान किया है।

तीसरे स्थान पर चल रही हैदराबाद की टीम पहली बार प्ले आफ में जगह बनाने का प्रयास करेगी। नए साल में टीम ने अब तक कोई मुकाबला नहीं गंवाया है और पिछले 10 मैचों से अजेय है।

हैदराबाद की टीम अगर अगले मैच में हार से बच जाती है तो शीर्ष चार में अपना दावा मजबूत करने के अलावा अपने दूसरे ही सत्र में आईएसएल इतिहास का दूसरा सर्वश्रेष्ठ अजेय अभियान का क्रम बनाएगी।

हैदराबाद एफसी की टीम अगर शानदार फार्म में है तो फिर एटीके मोहन बागान भी लगातार पांच मैच जीतकर बेहतरीन लय में है जिसकी बदौलत टीम मुंबई सिटी एफसी को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंच गई है। टीम ने अपने पिछले पांच मैचों में 13 गोल किए हैं और इस दौरान सिर्फ पांच गोल खाए हैं।

प्ले आफ में जगह पक्की करने के बावजूद बागान की टीम भी कल का मुकाबला जीतने के लिए सब कुछ झोंक देगी क्योंकि इस जीत से टीम का लीग विजेता ट्रॉफी जीतना और एएफसी चैंपियन्स लीग में जगह बनाना तय हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Pushya Nakshatra: आज गुरु पुष्य नक्षत्र और गंगा सप्तमी का महासंयोग, अक्षय फल की प्राप्ति के लिए ज़रूर करें ये कार्य

पूजा पाठRashifal 23 April 2026: आज गुरु पुष्य योग में इन 4 राशियों का होगा महाकल्याण, धन-दौलत में होगी वृद्धि

क्रिकेट5 मैच की सीरीज पर 3-0 से कब्जा, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 9 विकेट से हराया, कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने 53 गेंद में खेली 115 रन की आतिशी पारी

पूजा पाठPanchang 23 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतट्रक ब्रेक फेल और कंटेनर से टकराया, दोनों ट्रकों के बीच ऑल्टो फंसी, 12 लोग जिंदा जले और कई घायल, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!