लाइव न्यूज़ :

फीफा ने संचालन विवाद के कारण पाकिस्तान और चाड को निलंबित किया

By भाषा | Updated: April 7, 2021 15:37 IST

Open in App

ज्यूरिख, सात अप्रैल (एपी) फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा ने पाकिस्तान और चाड के राष्ट्रीय सॉकर महासंघों को उनके संचालन के तरीके को लेकर विवाद के बाद बुधवार को निलंबित कर दिया।

पीएफएफ के नाम से पहचाने जाने वाले पाकिस्तान सॉकर महासंघ को तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के कारण चार साल में दूसरी बार निलंबित किया गया जब पिछले महीने अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने संस्था के मुख्यालय पर कब्जा कर लिया।

ये प्रदर्शनकारी अधिकारियों के समूह के बीच वर्षों की आंतरिक लड़ाई के बाद पाकिस्तान में खेल के संचालन के लिए फीफा द्वारा नियुक्त ‘नॉर्मलाइजेशन समिति’ का विरोध कर रहे थे। पीएफएफ मुख्यालय पर कब्जे के कारण पहले ही राष्ट्रीय महिला चैंपियनशिप में खलल पड़ गया है।

चाड को उस समय निलंबित किया गया जब इस अफ्रीकी देश की सरकार ने राष्ट्रीय सॉकर महासंघ को भंग करके खेल के संचालन के लिए नए अधिकारियों की नियुक्ति करने का प्रयास किया। फीफा ने कहा है कि वे निलंबन तभी हटाएंगे जब सरकार अपने फैसले को रद्द करेगी और फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष को दोबारा अधिकार सौंपेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतBaramati Assembly bye-elections 2026: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने डाला अपना वोट, बारामती की जनता से की वोटिंग की अपील, देखें तस्वीरें

भारतAssembly Elections 2026: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आज वोटिंग, पीएम मोदी ने जनता से की मतदान की अपील

विश्वकहना मुश्किल है कि ये मजाक है या बेशर्मी !

भारतपुस्तकें करती हैं विवेक, करुणा और सहिष्णुता का विकास 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!