लाइव न्यूज़ :

फखर जमां सात पायदान के फायदे से वनडे रैंकिंग में 12वें स्थान पर

By भाषा | Updated: April 7, 2021 16:24 IST

Open in App

दुबई, सात अप्रैल पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमां ने जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में खेली गयी 193 रन की शानदार पारी की बदौलत बल्लेबाजों की ताजा आईसीसी रैंकिंग में सात पायदान की छलांग लगाई जिससे वह 12वें स्थान पर पहुंच गये।

जमां रविवार को इस शानदार पारी के बाद अंतिम ओवर में रन आउट हो गये थे और उन्होंने वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए खेली गयी सबसे बड़ी पारी का रिकार्ड तोड़ दिया था।

दक्षिण अफ्रीका के रासी वान डर डुसेन पहले दो वनडे में खेली गयी नाबाद 123 रन और 60 रन की पारी की मदद से करियर के सर्वश्रेष्ठ 22वें स्थान पर पहुंच गये। कप्तान तेम्बा बावुमा दूसरे वनडे में 92 रन की पारी से करियर की सर्वश्रेष्ठ 88वीं रैंकिंग पर पहुंचने में सफल रहे।

गेंदबाजों की सूची में तेज गेंदबाज एनरिच नोर्त्जे 427 अंक से करियर के सर्वश्रेष्ठ 73वें स्थान पर पहुंच गये।

वहीं टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में न्यूजीलैंड के पदार्पण करने वाले फिन एलेन बांग्लादेश के खिलाफ बारिश से प्रभावित तीसरे मैच में 29 गेंद में 71 रन की पारी की बदौलत बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष 100 में प्रवेश करने में सफल रहे।

उनके साथी टिम साउदी छठे स्थान पर बने हुए हैं और देश के शीर्ष रैंकिंग पर काबिज गेंदबाज हैं।

टेस्ट रैंकिंग में वेस्टइंडीज के क्रेग ब्रेथवेट ने 21 पायदान की छलांग लगायी है जिससे वह 43वें स्थान पर पहुंच गये।

ओशादा फर्नांडो भी 11 पायदान का फायदा उठाकर 61वें स्थान पर पहुंच गये। श्रीलंका के खिलाफ 30 और नाबाद 71 रन की पारी के अलावा 39 रन देकर दो विकेट की बदौलत जेसन होल्डर आल राउंडर रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका और ईरान जंगः अविश्वास की आग में झुलस रहे पाकिस्तान के जनरल आसिम मुनीर

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!