लाइव न्यूज़ :

अश्विन से डरे हुए हैं इंग्लैंड के बल्लेबाज, लेकिन उसके खेलने पर अंतिम फैसला कल : भरत अरूण

By भाषा | Updated: September 1, 2021 18:59 IST

Open in App

भारत के गेंदबाजी कोच भरत अरूण ने कहा कि इंग्लैंड के बल्लेबाज मददगार पिच पर रविचंद्रन अश्विन की काबिलियत से डरे हुए हैं लेकिन इस सीनियर आफ स्पिनर के खेलने पर फैसला कल चौथे टेस्ट की सुबह ही लिया जायेगा । दुनिया के सर्वश्रेष्ठ आफ स्पिनरों में शुमार अश्विन पहले तीन टेस्ट में बाहर रहे हैं जिनकी जगह रविंद्र जडेजा को बल्लेबाजी हरफनमौला के रूप में तरजीह दी गई । अरूण ने कहा ,‘‘अश्विन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह अभी तक खेल नहीं सका है । अगर मौका बनता है और टीम की रणनीति के अनुकूल होता है तो दोनों साथ में गेंदबाजी कर सकते हैं ।’’ अरूण ने यह भी संकेत दिया कि अश्विन का सामना करने से डरे हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों की वजह से पिच की प्रकृति में बदलाव किया जा सकता है और इंग्लैंड का मौसम भी अनिश्चित है । उन्होंने कहा ,‘‘ ओवल का मैदान स्पिनरों का मददगार रहा है लेकिन आप भी जानते हैं कि इंग्लैंड टीम अश्विन की काबिलियत से डरी हुई है कि यहां पिच से मदद मिलने पर वह क्या कर सकता है ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ इस बारे में फैसला कल सुबह पिच को देखने के बाद ही लिया जायेगा क्योंकि आज से कल तक में बहुत कुछ हो सकता है । हम कल तय करेंगे कि वह खेलेगा या नहीं ।’’ कोच ने कहा कि उनके गेंदबाजों का आकलन इंग्लैंड के 400 रन से अधिक के स्कोर के आधार पर नहीं किया जाना चाहिये क्योंकि इतने वर्ष में वे कम स्कोर पर भी मैच बचाते आये हैं । उन्होंने कहा ,‘‘ कम स्कोर बचाना गेंदबाजों के लिये चुनौती होता है और वे अतीत में ऐसा करते आये हैं । एक पारी के प्रदर्शन के आधार पर उनका आकलन नहीं किया जाना चाहिये । आपको समझना होगा कि वे काफी प्रतिस्पर्धी अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरवींद्र जडेजा की बहन नयना बा चुनाव हारीं?, राजकोट वॉर्ड नंबर 2 से कांग्रेस की उम्मीदवार को मात

क्रिकेटसर जडेजा की गेंद और चौके-छक्के की बारिश, नेट पर वैभव सूर्यवंशी ने कूटा, वीडियो

क्रिकेट2008 के बाद 2026?, 18 साल बाद लौटे सर 'जडेजा'?, सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिखे रवींद्र जडेजा, वीडियो

क्रिकेटBCCI New Central Contracts List Out: 30 खिलाड़ियों की सूची?, बीसीसीआई ने ROKO को किया डिमोट, इस लिस्ट में डाला

क्रिकेटटी20 से बाहर शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में 0 पर आउट, सौराष्ट्र 172 और पंजाब की टीम 139 पर ढेर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!