लाइव न्यूज़ :

आत्मविश्वास से भरे बेंगलुरू एफसी की नजरें चेन्नईयिन एफसी के खिलाफ जीत पर

By भाषा | Updated: February 4, 2021 19:13 IST

Open in App

मडगांव, चार फरवरी आठ मैच से जीत के इंतजार को खत्म करने के बाद आत्मविश्वास से भरी बेंगलुरू एफसी की टीम इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मुकाबले में शुक्रवार को यहां चेन्नईयिन एफसी के खिलाफ अच्छी फॉर्म को बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

ऐसा लगता है कि बेंगलुरू की टीम ने अंतत: सही संतुलन हासिल कर लिया है। ईस्ट बंगाल के खिलाफ 2-0 की जीत के दौरान बेंगलुरू की टीम ने 11 मैचों के बाद विरोधी टीम को मैच में गोल करने से रोका।

बेंगलुरू के अंतिरम कोच नौशाद मूसा ने कहा, ‘‘अब काफी सकारात्मकता है। बेशक खिलाड़ियों का एक दूसरे पर विश्वास है लेकिन अब यह बड़ गया है, हमने पिछले दो-तीन मैचों में जिस तरह का खेल दिखाया उसके कारण।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के बाद आपने पिछले मैच में पुरानी गलतियों को दोहराते हुए नहीं देखा। सभी खिलाड़ी अधिक सतर्क थे। सभी खुश थे। मैंने खिलाड़ियों में यही देखा।’’

मूसा को हालांकि चेन्नईयिन के खिलाफ कड़े मुकाबले की उम्मीद है क्योंकि विरोधी टीम के सभी विदेशी खिलाड़ी इस मैच में चयन के लिए उपलब्ध होंगे।

बेंगलुरू की टीम हालांकि इस मैच में राहुल भेके, युआन गोंजालेज और लियोन अगस्टीन के बिना उतरेगी।

चेन्नईयिन की टीम को अपने स्ट्राइरों की नाकामी का खामियाजा भुगतना पड़ा है। कोच कसाबा लाजलो की टीम मौके बनाने के बावजूद आठ मैचों में गोल करने में नाकाम रही है जो उसके लिए चिंता का विषय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Assembly bye-elections 2026: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने डाला अपना वोट, बारामती की जनता से की वोटिंग की अपील, देखें तस्वीरें

भारतAssembly Elections 2026: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आज वोटिंग, पीएम मोदी ने जनता से की मतदान की अपील

विश्वकहना मुश्किल है कि ये मजाक है या बेशर्मी !

भारतपुस्तकें करती हैं विवेक, करुणा और सहिष्णुता का विकास 

पूजा पाठGuru Pushya Nakshatra: आज गुरु पुष्य नक्षत्र और गंगा सप्तमी का महासंयोग, अक्षय फल की प्राप्ति के लिए ज़रूर करें ये कार्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!