लाइव न्यूज़ :

वाल्लाडोलिड को हराकर बार्सीलोना स्पेनिश लीग खिताब की दौड़ में

By भाषा | Updated: April 6, 2021 11:13 IST

Open in App

मैड्रिड, छह अप्रैल (एपी) आखिरी मिनटों में उस्मान डेंबेले के गोल की मदद से बार्सीलोना ने दस खिलाड़ियों पर सिमटी वाल्लाडोलिड को 1 . 0 से हराकर स्पेनिश लीग फुटबॉल खिताब की दौड़ में खुद को बनाये रखा है।

डेंबेले ने 90वें मिनट में गोल दागा । अब बार्सीलोना शीर्ष पर काबिल एटलेटिको मैड्रिड से एक ही अंक पीछे है ।

एटलेटिको को रविवार को सेविला ने 1 . 0 से हराया । कुछ सप्ताह पहले एटलेटिको को बार्सीलोना पर दस अंक की बढत हासिल थी लेकिन पिछले कुछ मैचों में उसका प्रदर्शन आशातीत नहीं रहा है ।

रीयाल मैड्रिड तीसरे स्थान पर है जो एटलेटिको से तीन अंक पीछे है। अभी टूर्नामेंट के नौ दौर बाकी है ।

बार्सीलोना का सामना अब रीयाल मैड्रिड से होगा जबकि एटलेटिको की टक्कर ऐबार से होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Pushya Nakshatra: आज गुरु पुष्य नक्षत्र और गंगा सप्तमी का महासंयोग, अक्षय फल की प्राप्ति के लिए ज़रूर करें ये कार्य

पूजा पाठRashifal 23 April 2026: आज गुरु पुष्य योग में इन 4 राशियों का होगा महाकल्याण, धन-दौलत में होगी वृद्धि

क्रिकेट5 मैच की सीरीज पर 3-0 से कब्जा, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 9 विकेट से हराया, कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने 53 गेंद में खेली 115 रन की आतिशी पारी

पूजा पाठPanchang 23 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतट्रक ब्रेक फेल और कंटेनर से टकराया, दोनों ट्रकों के बीच ऑल्टो फंसी, 12 लोग जिंदा जले और कई घायल, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!