लाइव न्यूज़ :

जोकोविच, फेडरर, नडाल और तियाफोई को 2020 के लिए एटीपी पुरस्कार

By भाषा | Updated: December 22, 2020 10:50 IST

Open in App

लंदन, 22 दिसंबर (एपी) नोवाक जोकोविच, रोजर फेडरर, रफेल नडाल और फ्रांसिस तियाफोई 2020 के लिए एटीपी के शीर्ष पुरस्कार जीतने वाले टेनिस खिलाड़ियों में शामिल रहे।

जोकोविच ने रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए छठी बार साल का अंत नंबर एक खिलाड़ी के रूप में किया। उन्होंने 2020 में रिकॉर्ड आठवें आस्ट्रेलियाई ओपन खिताब सहित कुल चार खिताब जीते।

अमेरिकी ओपन चैंपयिन मेट पाविच और ब्रूनो सोरेस की जोड़ी युगल में नंबर एक रही।

इस साल सिर्फ छह एकल मुकाबले खेलने वाले फेडरर एकल वर्ग में प्रशंसकों के सबसे पसंदीदा खिलाड़ी रहे। उन्हें लगातार 18वें साल इस पुरस्कार के लिए चुना गया और उन्होंने अपने रिकॉर्ड को आगे बढ़ाया।

रोलां गैरो पर 13वां खिताब जीतने वाले नडाल को लगातार तीसरे साल और कुल चौथी बार स्टीफन एडबर्ग खेल भावना पुरस्कार मिला।

रूस के आंद्रे रूबलेव ने पांच खिताब जीतकर टूर पर रैंकिंग में सबसे अधिक सुधार किया। वह 23वीं रैंकिंग से करियर की सर्वश्रेष्ठ आठवीं रैंकिंग पर पहुंचे।

तियाफोई को उनकी सामाजिक गतिविधियों के लिए आर्थर ऐश मानवता पुरस्कार दिया गया।

स्पेन के 17 साल के कार्लोस अलकारेज को साल का उभरता हुए खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने तीन चैलेंजर खिताब जीते।

वासेक पोसपिसिल को 2019 में पीठ की सर्जरी के बाद सर्वश्रेष्ठ वापसी करने वाला खिलाड़ी चुना गया। कनाडा का यह खिलाड़ी 2019 में 150वीं रैंकिंग पर खिसकने के बाद 61वीं रैंकिंग पर पहुंचा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Elections 2026: जब तक लोग शांतिपूर्वक मतदान नहीं कर लेते, हम नहीं जाएंगे?, टीएमसी-हुमायूं कबीर के बीच झड़प, कई गाड़ी के शीशे टूटे, वीडियो

पूजा पाठBadrinath Dham 2026: पोर्टल खुले; बिना पंजीकरण नहीं होंगे दर्शन, रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया यहाँ समझें

क्राइम अलर्टअलवर में दोस्त की पत्नी से और दिल्ली में अधिकारी की बेटी से बेहोश कर किया रेप?, लॉकर खुलवाने के लिए 22 वर्षीय लड़की के शरीर को सीढ़ियों से नीचे घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टआईफोन असेंबल फॉक्सकॉन फैक्ट्रीः शौचालय में 19 वर्षीय रेणुका ने बच्चे को जन्म दिया, बच्चे का गला काटा और शव को बैग में डालकर फेंका

क्रिकेटमैंने अपना काम कर दिया और सभी को अपना-अपना काम करना है?, पत्नी प्रीति नारायणन के साथ वोट डालने पहुंचे रविचंद्रन अश्विन, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!