आईफोन असेंबल फॉक्सकॉन फैक्ट्रीः शौचालय में 19 वर्षीय रेणुका ने बच्चे को जन्म दिया, बच्चे का गला काटा और शव को बैग में डालकर फेंका
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 23, 2026 11:15 IST2026-04-23T11:14:16+5:302026-04-23T11:15:20+5:30
जांचकर्ताओं ने बताया कि अविवाहित महिला ने कथित तौर पर बदनामी और कलंक के डर से बच्चे की हत्या कर दी।

सांकेतिक फोटो
बेंगलुरु: बेंगलुरु में एप्पल के प्रमुख आईफोन असेंबल फॉक्सकॉन की फैक्ट्री के शौचालय में एक 19 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर अपने नवजात शिशु को जन्म देने के तुरंत बाद उसकी हत्या कर दी। आरोपी रेणुका, जो देवनहल्ली स्थित फॉक्सकॉन फैक्ट्री में कर्मचारी है। बुधवार को शौचालय में बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसने बच्चे का गला काट दिया और शव को एक बैग में डालकर फेंक दिया।
अधिकारियों को संदेह है कि प्रसव अचानक और अनियोजित था, जब वह शौचालय गई थी। जांचकर्ताओं ने बताया कि अविवाहित महिला ने कथित तौर पर बदनामी और कलंक के डर से बच्चे की हत्या कर दी। घटना तब सामने आई जब एक अन्य कर्मचारी शौचालय में गया और उसने शव देखा और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जांच की और पुष्टि की कि शिशु की हत्या जन्म के बाद की गई थी। जांच के दौरान महिला की पहचान रेणुका के रूप में हुई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है।