West Bengal Assembly Elections 2026: जब तक लोग शांतिपूर्वक मतदान नहीं कर लेते, हम नहीं जाएंगे?, टीएमसी-हुमायूं कबीर के बीच झड़प, कई गाड़ी के शीशे टूटे, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 23, 2026 13:15 IST2026-04-23T12:21:12+5:302026-04-23T13:15:36+5:30

West Bengal Assembly Elections 2026: आम जनता उन्नयन पार्टी (एयूजेपी) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने मतदान के शुरुआती घंटों में अपना वोट डाला।

West Bengal Assembly Elections 2026 ‘Won’t Leave Until People Vote Peacefully Says Humayun Kabir After Crude Bomb Attack In Nowda see video | West Bengal Assembly Elections 2026: जब तक लोग शांतिपूर्वक मतदान नहीं कर लेते, हम नहीं जाएंगे?, टीएमसी-हुमायूं कबीर के बीच झड़प, कई गाड़ी के शीशे टूटे, वीडियो

West Bengal Assembly Elections 2026

HighlightsWest Bengal Assembly Elections 2026: टीएमसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जिन्होंने यह सब किया।West Bengal Assembly Elections 2026: पिछली रात शिवनगर प्राथमिक विद्यालय के पास कथित तौर पर देसी बम फेंके गए।West Bengal Assembly Elections 2026: विरोध प्रदर्शन करता रहूंगा, मेरे लोगों को पीटा जा रहा है और धमकाया जा रहा है।

मुर्शिदाबादः पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में टीएमसी कार्यकर्ताओं और आम जनता उन्नयन पार्टी (एयूजेपी) के संस्थापक हुमायूं कबीर के बीच झड़प हुई। कबीर ने कहा कि हम चाहते हैं कि नौदा पुलिस अधिकारी ने रात भर मेरे समर्थकों पर लाठीचार्ज किया, ऐसा नहीं होना चाहिए। चुनाव आयोग को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। वहां एक नया अधिकारी तैनात किया जाना चाहिए। तब तक मैं यहां विरोध प्रदर्शन करता रहूंगा, मेरे लोगों को पीटा जा रहा है और धमकाया जा रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए। चुनाव आयोग को टीएमसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जिन्होंने यह सब किया।

विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं और आम जनता उन्नयन पार्टी (एयूजेपी) के संस्थापक हुमायूं कबीर के समर्थकों के बीच झड़प के बाद तनाव बढ़ गया। अधिकारियों ने बताया कि खबरों के मुताबिक, नौदा में पिछली रात शिवनगर प्राथमिक विद्यालय के पास कथित तौर पर देसी बम फेंके गए।

एक महिला घायल हो गई। हालांकि, कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि गुरुवार को मतदान जारी रहने के दौरान भी एक देसी बम फेंका गया था। समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, हुमायूं कबीर ने कहा कि मैंने उनकी रातों की नींद छीन ली है। मुर्शिदाबाद में तृणमूल का कोई अस्तित्व नहीं है, यहां गुंडागर्दी है... वह नौदा में गुंडागर्दी कर रहा है, मैं उसे बरहामपुर की कुर्सी से हटा दूंगा।

जब तक लोग यहां शांतिपूर्वक मतदान नहीं करते, मैं यहां से नहीं जाऊंगा। आम जनता उन्नयन पार्टी (एयूजेपी) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने मतदान के शुरुआती घंटों में अपना वोट डाला। मुर्शिदाबाद के नौदा विधानसभा क्षेत्र के शिवनगर गांव में एक मतदान केंद्र पर पहुंचने पर तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने उनका विरोध किया और "वापस जाओ" के नारे लगाए।

स्थानीय तृणमूल नेताओं के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने कबीर की गाड़ी को घेर लिया और उन्हें "भाजपा एजेंट" बताते हुए नारे लगाए। इस प्रदर्शन से मतदान केंद्र के आसपास के इलाके में तनाव फैल गया। मुर्शिदाबाद के भरतपुर से विधायक कबीर ने अपनी पार्टी बना ली हैं। पिछले साल दिसंबर में बाबरी मस्जिद जैसी मस्जिद के निर्माण का प्रस्ताव रखने के बाद तृणमूल से निलंबित कर दिया गया था।

Web Title: West Bengal Assembly Elections 2026 ‘Won’t Leave Until People Vote Peacefully Says Humayun Kabir After Crude Bomb Attack In Nowda see video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे