मैंने अपना काम कर दिया और सभी को अपना-अपना काम करना है?, पत्नी प्रीति नारायणन के साथ वोट डालने पहुंचे रविचंद्रन अश्विन, वीडियो

कांग्रेस नेता कार्ति पी. चिदंबरम ने कहा, "सभी को मतदान करना चाहिए, यह हमारा अधिकार है। सभी को अपने अधिकारों का इस्तेमाल करना चाहिए और हमें बहुत समझदारी से सरकार का चुनाव करना चाहिए।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 23, 2026 11:06 IST2026-04-23T11:00:40+5:302026-04-23T11:06:33+5:30

watch Tamil Nadu Elections 2026 Ravichandran Ashwin and wife Prithi Narayanan arrived polling station vote see video think very important election Hopefully | मैंने अपना काम कर दिया और सभी को अपना-अपना काम करना है?, पत्नी प्रीति नारायणन के साथ वोट डालने पहुंचे रविचंद्रन अश्विन, वीडियो

photo-ani

googleNewsNext
Highlightsकार्ति पी. चिदंबरम ने मानागिर स्थित मतदान केंद्र पर तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।DMK सांसद कनिमोझी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।सत्ता में आएंगे वे तमिलनाडु की स्थिति को बदलेंगे।

चेन्नईः तमिलनाडु चुनाव 2026 के लिए मतदान जारी है। क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन और उनकी पत्नी प्रीति नारायणन चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने पहुंचे। रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि मुझे लगता है कि तमिलनाडु में यह बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। मैं बस यहां आकर अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहता था। मैंने अपना काम कर दिया है, अब सभी को अपना-अपना काम करना है। उम्मीद है कि जो भी सत्ता में आएगा, वह तमिलनाडु का चेहरा बदल देगा। यह बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। मैंने यहां आकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, बाकी सबको भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। उम्मीद करता हूं कि जो भी सत्ता में आएंगे वे तमिलनाडु की स्थिति को बदलेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के लोगों से विधानसभा चुनावों में ‘‘उत्साहपूर्वक’’ भाग लेने की अपील की। मोदी ने विशेष रूप से दोनों राज्यों के युवाओं और महिलाओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों के लिए मतदान बृहस्पतिवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। मतदाताओं की भीड़ उमड़ रही है।

सपा नेता फखरुल हसन चांद ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनावों पर कहा, "सपा बंगाल और तमिलनाडु की जनता से अपील करती है कि ज्यादा से ज्यादा मतदाता मतदान करने के लिए निकले। एक अच्छी सरकार के लिए वोट डाले। बंगाल और तमिलनाडु में एक ऐसी सरकारें रही हैं जिन्होंने विकास किया और गरीबी को कम किया है, महंगाई को बढ़ने नहीं दिया है...रोजगार पर काम किया है सपा समझती है कि बंगाल में फिर से ममता बनर्जी की सरकार और तमिलनाडु में फिर से एम.के. स्टालिन की सरकार बन रही है.."

Open in app