लाइव न्यूज़ :

एआईएफएफ ने फॉलर की सजा पर ईस्ट बंगाल का समीक्षा अनुरोध खारिज किया

By भाषा | Updated: February 4, 2021 19:05 IST

Open in App

कोलकाता, चार फरवरी अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की अनुशासनात्मक समिति ने गुरूवार को ईस्ट बंगाल द्वारा अपने मुख्य कोच रॉबी फॉलर के चार मैच के निलंबन और पांच लाख रूपये जुर्माने के फैसले को बदलने के लिये समीक्षा अनुरोध खारिज कर दिया।

लीवरपूल के इस महान खिलाड़ी को बुधवार को भारतीय रैफरियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का दोषी पाया गया था और उन्हें एआईएफएफ अनुशासनात्मक संहिता के अनुच्छेद 59.1 के अंतर्गत आरोपित किया गया था जो नस्लीय टिप्पणी करने से संबंधित है।

फॉलर ने 29 जनवरी को इंडियन सुपर लीग में एफसी गोवा के खिलाफ 1-1 ड्रा के बाद भारतीय रैफरियों के खिलाफ टिप्पणी की थी।

सजा के एक दिन बाद ईस्ट बंगाल के शीर्ष अधिकारी देबब्रत सरकार ने एआईएफएफ की अनुशासनात्मक समिति के चेयरमैन ऊषानाथ बनर्जी से एक शतक पुराने क्लब के व्यापक हितों में इस फैसले पर दोबारा विचार का अनुरोध किया।

लेकिन बनर्जी ने यह अनुरोध ठुकरा दिया और एक बयान में कहा, ‘‘फॉलर द्वारा किये गये दुर्व्यवहार पर समिति ने सर्वसम्मति से सजा दी है जिस पर सहानुभूति से कोई पुनर्विचार नहीं किया जायेगा और इसमें समीक्षा की कोई गुंजाइश नहीं है। ’’

इस निलंबन का मतलब है कि वह 19 फरवरी को एटीके मोहन बागान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उपस्थित नहीं हो पायेंगे और वह टीम के 27 फरवरी को ओड़िशा एफसी के खिलाफ मुकाबले में ही वापसी कर पायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 23 April 2026: आज गुरु पुष्य योग में इन 4 राशियों का होगा महाकल्याण, धन-दौलत में होगी वृद्धि

क्रिकेट5 मैच की सीरीज पर 3-0 से कब्जा, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 9 विकेट से हराया, कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने 53 गेंद में खेली 115 रन की आतिशी पारी

पूजा पाठPanchang 23 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतट्रक ब्रेक फेल और कंटेनर से टकराया, दोनों ट्रकों के बीच ऑल्टो फंसी, 12 लोग जिंदा जले और कई घायल, वीडियो

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: कैसे पहुंचे बाबा द्वार?, चार धाम रजिस्ट्रेशन से लेकर हेलीकॉप्टर बुकिंग, यहाँ 'ए टू जेड' जानकारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!