लाइव न्यूज़ :

Dharashiv: 11 श्रमिकों को जंजीर से बांधकर कुएं खुदवाया, प्रतिदिन 12 घंटे काम करने के लिए मजबूर किया, एनएचआरसी ने महाराष्ट्र सरकार और पुलिस प्रमुख को नोटिस भेजा 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2023 16:52 IST

आयोग ने एक बयान में कहा कि इस मामले में ठेकेदार द्वारा बंधुआ श्रम व्यवस्था (उन्मूलन) अधिनियम के प्रावधानों का “घोर उल्लंघन” किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देऐसी क्रूरता से सुरक्षा में स्थानीय प्रशासन की विफलता” को इंगित करती है।कर्तव्य निभाने में विफल रहे अधिकारियों से कानून के अनुसार निपटा जाना आवश्यक है। कुएं खोदने और भागने से रोकने के लिए ठेकेदार द्वारा 11 मजदूरों को जंजीरों से बांध कर रखा गया था।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने धाराशिव जिले में कुएं खोदने के लिए रखे गए 11 मजदूरों को भागने से रोकने के लिए एक ठेकेदार द्वारा कथित तौर पर उन्हें जंजीरों से बांधने के मामले में महाराष्ट्र सरकार और राज्य के पुलिस प्रमुख को नोटिस भेजा है।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। आयोग ने एक बयान में कहा कि इस मामले में ठेकेदार द्वारा बंधुआ श्रम व्यवस्था (उन्मूलन) अधिनियम के प्रावधानों का “घोर उल्लंघन” किया गया है। उसने कहा कि यह घटना स्पष्ट रूप से “कानून के डर के बिना, ठेकेदारों द्वारा मजदूरों पर की जाने वाली ऐसी क्रूरता से सुरक्षा में स्थानीय प्रशासन की विफलता” को इंगित करती है।

अपना कर्तव्य निभाने में विफल रहे अधिकारियों से कानून के अनुसार निपटा जाना आवश्यक है। आयोग ने कहा, यदि मीडिया रिपोर्ट की सामग्री सच है, तो यह मजदूरों के मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है। एनएचआरसी ने “एक मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है कि महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में कुएं खोदने और भागने से रोकने के लिए ठेकेदार द्वारा 11 मजदूरों को जंजीरों से बांध कर रखा गया था।”

खबर के अनुसार मजदूरों को बिना किसी मजदूरी के प्रतिदिन 12 घंटे काम करने के लिए मजबूर किया गया था। उन्हें दिन में एक बार भोजन मिलता था और उन्हें कुएं के अंदर ही शौच आदि से निवृत्त होना पड़ता था। बयान में कहा गया कि उन्हें 17 जून को बचाया गया, जब उनमें से एक मौके से किसी तरह भागने में कामयाब रहा और राज्य के हिंगोली जिले में अपने गांव पहुंचा।

इसमें कहा गया कि उसने पुलिस को यातना के बारे में सूचित किया जिसके बाद उन लोगों को वहां से बचाया गया। आयोग ने कहा कि इस मामले में पुलिस द्वारा केवल बचाव और कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी से “उद्देश्य पूरा नहीं होने वाला” है। तदनुसार, उसने राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

टॅग्स :मुंबईNHRC
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

क्राइम अलर्टपत्नी के सामने माता रंजुदेवी और पिता इंद्राराम महतो ने पति चंदन इंद्राराम को फटकारा और भला-बुरा कहा?, मूसल से पीट-पीटकर मां-बाप को मार डाला

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग